यूपी की बड़ी खबरें:राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक मामले में याचिका खारिज, लखनऊ MP-MLA कोर्ट का फैसला

राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक मामले में दायर याचिका को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आठ दिन तक चली सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश तृतीय एसीजेएम आलोक वर्मा ने यह फैसला सुनाया। भाजपा के सदस्य एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया था। उन पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। जज ने कहा कि पूर्व में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी एक जैसे तथ्य पेश किए गए। वहां से कोई निर्णय नहीं हुआ। इस मामले में फैसला देना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… बागपत में ट्रक-बाइक की टक्कर, दो MBA छात्रों की मौत; दिल्ली से देहरादून घूमने गए थे बागपत में यमुना पुल पर बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में दो MBA छात्रों की मौत हो गई। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक उससे टकरा गई। बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे छात्र को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दूसरे छात्र ने भी दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों छात्र मध्य प्रदेश और झारखंड के रहने वाले थे। वो दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। किराए पर बाइक लेकर देहरादून घूमने गए थे। देहरादून से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…
थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री ने कुशीनगर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए, विश्व शांति की कामना की थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री बोर्नवोर्नसाक उवानों ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध कुशीनगर में महापरिनिर्वाण स्थली दौरा किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए, चीवर अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विश्व शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। उप प्रधानमंत्री मंगलवार को कुशीनगर पहुंचे थे। बुधवार सुबह उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में विधिवत पूजा की। पूजा-अनुष्ठान का संचालन थाई के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु फ्रा सोमदेज के नेतृत्व में किया गया। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधि से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिससे मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। दर्शन-पूजन के समय थाई प्रतिनिधिमंडल, बौद्ध भिक्षु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पढ़ें पूरी खबर… फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चचेरे भाई समेत 2 की मौत, धनतेरस पर इकलौते बेटे ने जिद कर खरीदी थी बाइक; उसी से गई जान फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बुधवार शाम दोनों बाजार गए थे और लौटते समय बस अड्डे के पास हाईवे पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक काफी देर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चक्के में फंसी रही, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामला अमृतपुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद–बदायूं स्टेट हाईवे का है।पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर दूसरी मंजिल से कूदा युवक, चोरी-छिपे मिलने आया था गोरखपुर में गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने घेर लिया। डर में युवक ने प्रेमिका का हाथ पकड़ कर दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। करीब 24 फीट नीचे गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। इलाज के लिए जिला अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया- दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर है। ऊंचाई से गिरने से दोनों की कमर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं। पैर फ्रैक्चर हुआ है। खजनी इलाके में रहने वाली 20 साल की लड़की का पिछले एक साल से संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली निवासी विशाल (22) से प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार को विशाल गर्लफ्रेंड के गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था। पुलिस का कहना है कि अभी तक दोनों ही पक्ष से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। लड़की के घर वालों ने मौखिक शिकायत की, एप्लिकेशन मांगी गई है। घटना खजनी थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर में डीएम के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं सीतापुर में बुधवार डीएम डॉ. राजा गणपति आर के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। डीएम सुरक्षित हैं, जबकि उनका गनर घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब डीएम नवाब नगर गांव का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। अचानक काफिले की एक गाड़ी द्वारा ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे चल रही गाड़ियां संतुलन नहीं बना सकीं और तीन वाहन आपस में टकरा गए। पढ़ें पूरी खबर… रायबरेली में ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा: ऊपर से गुजरा पहिया दोनों की मौत रायबरेली में मंगलवार सुबह महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा गांव के पास तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मां की पहचान विटान मौर्या (35) और बेटी अनुष्का मौर्या (15) के रूप में हुई है। दोनों जोड़ा का पुरवा, थुलवासा गांव की रहने वाली थीं। मंगलवार सुबह मां अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थीं और सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रही थीं। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में हल्दीराम रेस्टोरेंट की लिफ्ट में 30 मिनट फंसे रहे मां-बेटे, तेज हवा और बारिश से हुआ था फॉल्ट कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट में मंगलवार रात लिफ्ट फॉल्ट होने से मां-बेटे करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। रामकृष्ण नगर निवासी रजनीश गुप्ता अपनी मां कस्तूरी गुप्ता का लाजपत नगर के एक निजी हॉस्पिटल में चेकअप कराने के बाद कॉफी पीने रेस्टोरेंट पहुंचे थे। फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर उतरते समय अचानक लिफ्ट बंद हो गई और अंदर अंधेरा छा गया। शोर मचाने पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर सीएफओ दीपक शर्मा, फायर स्टेशन अफसर परमानंद पांडेय समेत टीम मौके पर पहुंची और टेक्नीशियन की मदद से करीब 15 मिनट में लिफ्ट खोलकर मां-बेटे को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों सुरक्षित बाहर आने के बाद कुछ देर आराम कर घर चले गए। टेक्नीशियन के मुताबिक, बारिश और तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ, जिससे रेस्टोरेंट के सर्वर रूम समेत लाखों रुपये के उपकरण जल गए और उसी वजह से लिफ्ट चलते-चलते बंद हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में स्पोर्ट्स फैक्ट्री मालकिन से 1.22 करोड़ की ठगी, फैक्ट्री का दिया लालच; केस दर्ज मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स फैक्ट्री मालकिन से 1.22 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जवाहर नगर निवासी संगीता दुआ की शिकायत पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ‘काका स्पोर्ट्स’ नाम से फैक्ट्री संचालित करती हैं और पिछले 25 वर्षों से स्पोर्ट्स के कारोबार से जुड़ी हैं। आरोप है कि कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ टीटू, दीपक मल्होत्रा उर्फ बिट्टू, संजय मल्होत्रा समेत अन्य लोगों ने एक मकान 80 लाख रुपए में बेचने का झांसा देकर उनसे पक्के बिल पर 66.78 लाख रुपए का स्पोर्ट्स सामान और 13.22 लाख रुपए नकद ले लिए, जबकि बैनामा कराने के नाम पर लगातार टालमटोल की गई। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने बाद में देवी नगर सूरजकुंड स्थित 200 गज की फैक्ट्री देने का लालच दिया और पहले दिए गए माल व रकम को समायोजित कर लिया। इसके साथ ही 56 लाख रुपए की कमेटियां भी हड़प ली गईं। कुल मिलाकर 1.22 करोड़ 78 हजार रुपए आरोपियों तक पहुंचने का दावा है। बाद में आरोपियों ने फैक्ट्री की कीमत 1.25 करोड़ रुपए बताकर सौदे से मुकरने की कोशिश की और अब 50 लाख रुपए में समझौते का दबाव व धमकी दी जा रही है। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा में युवराज की मौत के बाद रोड सेफ्टी पर एक्शन, 65 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, 50 पाइंट पर डेवलपर करेगा काम युवराज की दर्दनाक मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण रोड सेफ्टी को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस घटना के बाद कराए गए सर्वे में शहर के 65 ऐसे ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां सड़क किनारे प्लॉट होने, वॉटर लॉगिंग, खुले बेसमेंट और सेफ्टी फीचर की कमी के चलते हादसों का खतरा बना रहता है। इन स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और मानकों के अनुरूप रोड डिजाइन नहीं पाए गए। प्राधिकरण ने इन्हें गंभीर मानते हुए तय समयसीमा में सुधार कराने का फैसला लिया है। सर्वे में सामने आया कि 65 में से 50 रोड सेफ्टी पॉइंट निजी डेवलपर्स से जुड़े हैं, जिन्हें 3 से 5 दिन के भीतर जरूरी सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। तय समय में काम न होने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, 15 स्थानों पर नोएडा प्राधिकरण खुद सुरक्षा रेलिंग, साइनेज, रोड मार्किंग और स्ट्रीट लाइट जैसे इंतजाम कराएगा। इसके साथ ही 20 गांवों में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने की योजना बनाई गई है, जिनमें से 7 को मंजूरी मिल चुकी है। पूरे शहर का ड्रेनेज सर्वे कर कमजोर पॉइंट्स और जलभराव वाले इलाकों की पहचान भी की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। पढ़ें पूरी खबर… 16वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड, ग्रेटर नोएडा में पत्नी से लड़ाई के बाद लगाई छलांग ग्रेटर नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 16वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर शराब के नशे में था। पहले पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद साली को चाकू मार दी। फिर कूदकर 16वें फ्लोर से नीचे कूद गया। पत्नी का कहना है कि वह 6 महीने से बेरोजगार था। वह दिन-रात शराब पीता था। इसके बाद घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। आज भी शराब पीकर लड़ाई कर था। लड़ाई करते-करते उसने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। पूरा घटना पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के टॉवर नंबर-सी में मंगलवार शाम को हुई। पढ़िए पूरी खबर…