अयोध्या के किसान संगठनों, विभिन्न दलों के नेताओं ने कहा कि न्याय महापंचायत की तैयारी विकास खंडवार गांव-गांव की गई है गांवों से भारी संख्या में किसानों मजदूरों तथा न्याय प्रिय साथियों का जत्था गांधी पार्क पहुंचेगा और बड़ा जमावड़ा होगा। नेताओं ने कहा कि शिवकुमार वर्मा निवासी सोनोरा गाऊपुर के ऊपर प्राण घातक हमला करने वाले अपराधियों को बचाने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। मुकदमे में भी पुलिस की हल्की पैरवी के कारण गिरफ्तार अभियुक्त भी रिहा हो चुके हैं। जिसके कारण शिवकुमार वर्मा के जान माल का खतरा बढ़ गया है। मायाराम वर्मा ने शिवकुमार वर्मा के जान-माल की सुरक्षा की मांग किया है।