यूपी बार काउंसिल चुनाव का मेरठ में दूसरा दिन:4173 अधिवक्ताओं ने किया मतदान का प्रयोग , 5885 हैं कुल मतदाता

यूपी बार काउंसिल के चुनाव के तहत मेरठ, मवाना और सरधना के तीनों क्षेत्रों में दूसरे दिन कुल 5885 मतदाता अधिवक्ताओं में से 4173 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मेरठ में सर्वाधिक 3894, सरधना में 158 और मवाना में 121 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। यूपी बार काउंसिल के 25 पदों के लिए पूरे प्रदेश में कुल 333 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान चार चरणों में कराया जा रहा है। तीसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को मेरठ, मवाना और सरधना में मतदान हुआ। मेरठ में इस बार मेरठ में कुल 5559 मतदाता हैं, जिनमें से मंगलवार और बुधवार को कुल 3894 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। वहीं सरधना में 181 में से 158 और मवाना में 145 में से 121 मतदाताओं ने मतदान किया। मंगलवार को भारी बारिश के कारण मतदान प्रभावित रहा, जबकि बुधवार को मौसम साफ रहने से मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई। चुनाव प्रक्रिया जिला जज अनुपम कुमार की देखरेख में चुनाव अधिकारी जिला जज आलोक द्विवेदी द्वारा संपन्न कराई गई। अपर जिला जज पवन शुक्ला, बाबर खान सहित न्यायिक अधिकारी अनुराग सिंह, नदीम अनवर, नम्रता सिंह और हरिहर गुप्ता ने सहयोग किया। ये हैं मेरठ से प्रत्याशी मेरठ से चुनाव मैदान में कुल आठ प्रत्याशी हैं — जिनमें रोहताश अग्रवाल, अनिल कुमार तोमर, अरविंद कुमार भाटी, सुमित शर्मा, सरताज आलम गाजी, अजय कुमार त्यागी, पंकज गुप्ता और अनिल कुमार