मेरठ में कर्ज से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया। गोविंद ने सुसाइड से पहले अपने 3 वीडियो बनाए। वीडियो में उसने कहा- मुझ पर इतना कर्ज है कि मैं उसे चुका नहीं पा रहा। अपनी पत्नी के जेवर भी गिरवी रख चुका हूं। बेइंतहा मेहनत करने के बावजूद भी इस कर्ज को चुका नहीं पा रहा। इसलिए सुसाइड ही अंतिम रास्ता नजर आ रहा है। कर्जदारों ने मुझे फोन करके परेशान कर दिया है। मेरी वीडियो बनाकर कर्जदार मुझे दुखी करते हैं, इसलिए अब मैं जी नहीं पाऊंगा। मैं अब फांसी लगाकर मरने जा रहा हूं। यह कहते हुए युवक ने मफलर का फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के यादगारपुर की है। 2 तस्वीरें देखिए…
अब पढ़िए पूरा मामला
पेशे से प्लंबर था गोविंद, 5 साल पहले हुई शादी
गोविंद पुत्र ओमप्रकाश यादगारपुर का रहने वाला था। गोविंद प्लंबर था। पांच साल पहले तनु से शादी हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी है। गोविंद अपने माता-पिता, भाई-भाभी के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि गोविंद ने पिछले दिनों कुछ कर्ज लिया था। लगातार कर्जदार उसे पैसों के लिए परेशान कर रहे थे। जिसके कारण वो बहुत ज्यादा टेंशन में था। घटना बुधवार रात की है। पहले गोविंद ने अपने वीडियो बनाए। इसके बाद उसने कमरे में ही पंखे से मफलर से लटककर फांसी लगा ली। रात में जब उसका भाई गौरव कमरे में पहुंचा तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अब पढ़िए वीडियों में क्या बोल रहा है…
गोविंद ने वीडियो में कहा- मैं डिप्रेशन में मर रहा हूं, सुसाइड कर रहा हूं, ऑन द स्पॉट सुसाइड कर रहा हूं। मेरे पास पैसों का बहुत ज्यादा प्रेशर आ रहा है। मैंने फोन छुढ़ाया, चीज छुढ़ाई अभी भी मुझ पर बहुत प्रेशर है। जाफर के पास मेरी चीज रखी हुई है। मेरे ससुरालियों ने बहुत सपोर्ट किया। जितनी उनकी औकात नहीं थी, उससे ज्यादा उन्होंने मुझे सपोर्ट किया है। कर्जदार लगातार कर रहे थे परेशान
मृतक के परिजनों ने पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें लिखा कि कर्जदारों से परेशान होकर ही उनके बेटे ने सुसाइड किया है। वहीं मौत से पहले गोविंद ने तीन वीडियो बनाए हैं। ये तीनों वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें उसने गोविंद ने मौत से पहले तीन वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो में उसने कर्ज और कथित प्रताड़ना का जिक्र किया है, साथ ही कुछ लोगों को अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस कर रही वीडियो के आधार पर मामले की जांच
वहीं पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया- सिविल लाइन क्षेत्र के यादगारपुर में एक युवक द्वारा सुसाइड करने की जानकारी मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. मेरठ में बेटियां बोलीं- अब्बू को फांसी दी जाए:शक की वजह से अम्मी को मार डाला; बच्चों की शक्ल भी नहीं देखना चाहते थे
‘हमारी अम्मी पाक थीं, निकाह के 20 सालों में आज तक अम्मी ने किसी की तरफ आंख उठाकर नहीं देखा। वो ताउम्र हम बच्चों, हमारे परिवार और अब्बू के लिए सोचती रहीं। अब्बू के जुल्म सहती रहीं, लेकिन अब्बू ने उन पर शक किया। उनको गलत समझा। कुछ लोगों के कहने पर अब्बू, मम्मी पर शक करते रहे और उनकी हत्या कर दी है। हम चाहते हैं कि हमारे अब्बू को फांसी की सजा दी जाए, सरकार और देश का कानून अब्बू को कभी जेल से बाहर नहीं आने दे।’ पढ़ें पूरी खबर…