कन्नौज में बजरंग दल ने एक होटल पर छापा मारा। संगठन को सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़के-लड़कियों को रूम देकर अवैध तरीके से कमाई की जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बजरंग दल को देखकर एक नाबालिग लड़का-लड़की होटल के दूसरे गेट से खेतों से होते हुए भागने लगे। इसका भी बजरंग दल ने वीडियो बना लिया। संगठन के लोगों देख वहां बैठा आदमी भागने लगा। दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर बैठाया और होटल के बारे में जानकारी ली। रजिस्टर चेक करने और रिसेप्शन पर बैठे युवक से पूछताछ पर पता चला कि लड़के-लड़कियों की उम्र बढ़ा कर लिखी जाती थी। एडीजी जोन कानपुर ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि मामला दो दिन पुराना है, वीडियो आज सामने आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला तिर्वा के ठठिया रोड स्थित स्काई होटल का है। अब जानिए पूरा मामला तिर्वा कस्बे में ठठिया रोड स्थित स्काई होटल पर गुरुवार को बजरंग दल के सदस्यों ने छापा मारा। संगठन को सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़के लड़कियों को रूम देकर अवैध तरीके से कमाई की जा रही है। बजरंगदल जिला संयोजक उमेश बाजपेयी ने बताया कि होटल में एक नाबालिग छात्रा को लेकर एक लड़का पहुंचा था। इसकी जानकारी किसी ने दल के सदस्यों को दी। उन्होंने बताया कि उस वक्त करीब 4 से 5 प्रेमी जोड़े होटल के कमरों में थे। कुछ ही देर में संगठन के लोग होटल पहुंच गए और संचालक से बातचीत करने लगे। इसी दौरान होटल के दूसरे गेट से एक नाबालिग लड़का लड़की बाहर निकलकर खेतों की ओर भाग गया। बजरंग दल के सदस्यों को देखकर युवक और छात्रा खेतों की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान कुछ युवकों ने भागते हुए दोनों का वीडियो बना लिया। बजरंग दल के सदस्यों का आरोप है कि जिले में कई जगह का अवैध रूप से होटल संचालित किए जा रहे हैं। इन होटलों में नाबालिग प्रेमी जोड़ों को बिना पहचान दर्ज किए कमरे दिए जाते हैं। रजिस्टर में नहीं होती नाबालिगों की एंट्री आरोप है कि यदि युवक बालिग होता है तो उसका नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर लिया जाता है, लेकिन नाबालिग लड़कियों का कोई विवरण रजिस्टर में नहीं लिखा जाता। बजरंग दल का कहना है कि कन्नौज के पाल चौराहे के आसपास के इलाकों में भी इस तरह के कई होटल अवैध तरीके से चल रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से ऐसे होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ——————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- अयोध्या जेल की दीवार तोड़कर 2 कैदी भागे:स्पेशल सेल में बंद थे, रातभर में 30 ईंटें उखाड़ीं; जेल अधीक्षक समेत 10 सस्पेंड 52 CCTV और दो लेयर की दीवार सुरक्षा से लैस अयोध्या जिला जेल से 2 कैदी भाग गए। दोनों स्पेशल सेल में बंद थे। दोनों कैदियों ने रातभर में सेल की पीछे की डेढ़ फीट मोटी दीवार की 25-30 ईंटें उखाड़कर छेद किया। फिर उससे निकलकर 20 फीट ऊंची दीवार के पास पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…