अयोध्या के रामपथ पर धू-धू कर जली बाइक:पेट्रोल भराने के बाद स्टार्ट करते ही लगी आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या के रामपथ पर गुरुवार शाम अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय युवक की मोटरसाइकिल में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद रामपथ पर भीड़ जमा हो गई और वाहनों का आवागमन लगभग 10 मिनट तक बाधित रहा।
पीड़ित शुभम ने बताया कि वह अपनी दोपहिया वाहन, सुजुकी जिक्सर 250 (BR 01 EQ 9766), में पेट्रोल भरवा कर बाहर निकल रहे थे, तभी बाइक में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को रोककर आग पर नियंत्रण पाया गया और वाहनों का आवागमन अब सामान्य रूप से जारी है।