गाजियाबाद में 15 साल की छात्रा के साथ 3 दिन से छेड़छाड़ की जा रही है। आरोपी ने जब छात्रा को लगातार परेशान किया तो पीड़िता ने अपने भाई को आपबीती बताई। जिसके बाद छात्रा ने भाई ने आरोपी युवक को कॉल करके कहा कि मेरी बहन का पीछा करना छोड़ दे, नहीं तो पुलिस से शिकायत कर देंगे। इसके बाद आरोपी शोहदे ने अपने साथ एक दर्जन अन्य युवकों को बुला लिया और छात्रा के भाई और दोस्त को बुरी तरह से पीटा। जिसमें छात्रा के भाई की कमर पर चोट के निशान पहुंचे। छात्रा के पिता ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एक इंटर कॉलेज में पढ़ रही है छात्रा गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी 15 साल की छात्रा एक मोदी नगर में एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने बताया कि मुझ पर पिछले 3 दिन से अमन नाम का युवक लगातार परेशान करते हुए छेड़छाड़ कर रहा है। जो मोबाइल नंबर मांगते हुए लगतार गलत तरह से हरकत कर रहा है। छात्रा ने अपने परिवार से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी युवक ने छात्रा को धमकी दी। ऐसा न हो कभी कॉलेज आना जाना भी छोड़ दे। छात्रा ने यह बात अपने 16 साल के भाई को बताई। जहां छात्रा के भाई ने आरोपी अमन को कॉल करते हुए कहा कि मेरी बहन का पीछा मत कर, इसके बाद आरोपी ने कॉल करके छात्रा के भाई को बुलाया कि मैं पूरी सच्चाई बताता हूं। जिसके बाद मोदीनगर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार शाम को छात्रा के भाई और उसके दोस्त पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। पिस्टल की बटों से पीटा गया, तमंचे से वार किए गए। थाने गया तो अंजाम भुगत लेना छात्रा के भाई ने कहा कि मुझे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि कि पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। छात्रा के भाई और उसके दोस्त को गंभीर चोट लगी है। आरोपी अमन के साथ एक दर्जन अन्य युवक भी शामिल थे। छात्रा के भाई ने बताया कि मुझे धमकी दी गई कि यदि थाने में जाकर शिकायत की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। रात में छात्रा के पिता मोदीनगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मोदीनगर SHO आनंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।