कौशांबी में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव:घर के अंदर लगाई फांसी लगाकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी

कौशांबी में गुरुवार शाम एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के छीतापुर गांव का है। मृतक किशोरी की पहचान यासमीन (16) पुत्री सफीक निवासी छीतापुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि यासमीन ने गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नाबालिग बालिका ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। यह पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण जांच का विषय है।