खेसारी पर पवन सिंह का फूटा गुस्सा:वाराणसी में स्टेज पर बोले- सबकुछ दिख जाता है; 2 पैग में टाइट होने के बयान पर पलटवार

भोजपुरी सिनेमा के दो सुपरस्टार्स के बीच जुबानी जंग जारी है। वाराणसी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बिना नाम लिए खेसारी लाल यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा- मेरे छोटे भाई सब चिल्ला रहे हैं, मैं कुछ बोलना नहीं चाहता हूं। मुझे मत बोलने दो, क्योंकि मैंने बोला था ना…जो बोलता है, उसे बोलने दो। मैं हर किसी की बातों का जवाब देना जरूरी नहीं समझता। शुक्रवार को पिंडरा महोत्सव में मंच से उन्होंने कहा-आज डिजिटल दुनिया है, मोबाइल सबके हाथ में रहता है। जब मैं स्क्रीन खिसकाता हूं तो सब कुछ दिख जाता है कि कौन क्या बोल रहा है। यह सब देखकर मुझे सिर्फ हंसी आती है। दरअसल, कुछ दिनों पहले कोलकाता में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह और रवि किशन पर कटाक्ष किया था। उन्होंने रवि किशन की मिमिक्री करते हुए कहा-रवि किशन मेरे बाप बनने की कोशिश न करें। वहीं पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा- वो तो दो पैग में टाइट हो जाते हैं।
इसके अलावा, स्टेज पर एक एंकर से कहा था-मजाक करना है तो उनसे कीजिए, जिनका पेट निकला हुआ है। अब जानिए रवि किशन और खेसारी के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ गोरखपुर महोत्सव के दौरान रवि किशन और पवन सिंह मंच पर मौजूद थे। शो के दौरान रवि किशन ने माइक संभालते हुए खेसारी लाल यादव पर तंज कसा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा था, ‘इंडस्ट्री में एक अभिनेता ऐसा है, जो जब नया-नया आया था तो दोनों पैर छूकर सम्मान करता था। बाद में थोड़ा स्टारडम मिला तो घुटना छूने लगा।’ इस बयान के जवाब में खेसारी लाल यादव ने हाल ही में कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन की मिमिक्री की। उन्होंने कहा- ‘पहले यहां छूता था, अब यहां छूता है।’ खेसारी ने आगे कहा, ‘शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है। आजकल तो बेटा भी अपने पिता के पैर नहीं छूता।’ मुझे जन्म देने वाले पिता का नाम मंगरु यादव है और किसी को उनके पिता बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।’ गोरखपुर महोत्सव के दौरान की 3 तस्वीरें अब जानिए पवन सिंह और खेसारी के बीच टसल के किस्से खेसारी लाल ने कहा था- डोल रहा है पर बोल नहीं रहा 5 जनवरी को पवन सिंह का जन्मदिन था। उनका बर्थडे केक काटते वीडियो सामने आया था। जिसके बाद खेसारी लाल का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो बिना नाम लिए पवन सिंह की मिमिक्री करते नजर आए। वीडियो में खेसारी लाल यादव स्टेज पर कह रहे हैं, ‘कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि हिलने लगते हैं। मेरा शरीर देखिए, कैसे खड़ा है। उसका तो सिर्फ पैर खड़ा है, बाकी पूरा शरीर चकोरा (हिल रहा) मार रहा है।’ खेसारी ने नकल क्यों कि वो पूरा मामला समझिए दरअसल, पवन सिंह का सोमवार (5 जनवरी) को बर्थडे था। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया। वीडियो में पवन सिंह लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पास एक महिला खड़ी है। महिला की मांग में सिंदूर है। पवन सिंह पहले केक के हाथ जोड़ते हैं, फिर उसे काटने के लिए चाकू उठाते हैं। इस दौरान पवन सिंह हिलते रहते हैं। पास खड़ी महिला उन्हें संभालती है। पवन सिंह अपना एक हाथ महिला के कंधे पर रखते हैं। दूसरे से महिला का हाथ पकड़ते हैं और केक काटते हैं। पवन सिंह के बर्थ डे पार्टी के बाद खेसारी ने किया था तंज पवन सिंह की तीसरी शादी की होने लगी चर्चा बर्थ डे के पार्टी के दौरान पवन सिंह सिंदूर लगाए महिला के साथ दिखे। इसके बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगा। यूजर्स लिखने लगे कि क्या पवन सिंह ने तीसरी शादी की ली है। सोशल मीडिया के 2 पोस्ट देखिए.. अब जानिए पवन सिंह के साथ खड़ी महिला है कौन बर्थडे पार्टी में पवन सिंह के करीब खड़ी महिला का नाम महिमा सिंह है। वो यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म भी कर रही हैं। पवन सिंह और महिमा सिंह का 5 जनवरी की सुबह 7 बजे एक गाना लॉन्च हुआ है। जिसका नाम बानी लइका है। इंटरनेट पर ये गाना तेजी से व्यूज बटोर रहा है। महिमा सिंह के साथ पहले भी तस्वीर हुई थी वायरल भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और महिमा सिंह की तस्वीर पहले भी वायरल हुई थी। बताया जाता है कि दोनों एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। पवन और महिमा को फिल्म के मुहूर्त के वक्त भी एक दूसरे के साथ पोज देते हुए देखा गया था। तस्वीरों में दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड नजर दिखा था। अब जानिए पवन और ज्योति की शादी कब हुई और दोनों के बीच विवाद कब से है ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। 2018 में पवन सिंह ने की थी दूसरी शादी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या की थी। इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में साथ काम करने के दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह में नजदीकी बढ़ी थी। उनका रिश्ता कई सालों तक चला। फिर, उनका ब्रेकअप हो गया। पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह संग अचानक शादी करने का फैसला लिया था। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत की बात सामने आई थी। ————————- ये खबर भी पढ़ें नोएडा में BMW से जा रही महिला यूट्यूबर से छेड़खानी:कार सवार युवकों ने पीछा कर अश्लील इशारे किए, कपल ने माफ किया ग्रेटर नोएडा में जानी-मानी महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर का पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के DND फ्लाईओवर से लेकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक कार सवार युवकों ने उनका पीछा किया। पढ़िए पूरी खबर