हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने शनिवार को घोषणा की। उन्होंने कहा- हिंदुओं अपने परिवार को बढ़ाओ। मुसलमान 10-12 बच्चे पैदा कर रहे हैं। इनकी मानसिकता सनातन को खत्म करने की है। वहीं हम हिंदू एक या दो बच्चे पैदा कर रहे हैं। ये आने वाले समय में हिंदू धर्म और भारत के लिए बहुत घातक साबित होगा। आर्थिक परेशानियों से डरे नहीं। मैं ये कह रहा हूं कि जो भी हिंदू परिवार चौथा बच्चा करेगा, वो मेरे कार्यालय में आकर 21 हजार रुपए ले जाए। जो पांचवा बच्चा करेगा, वो मेरे से 31 हजार रुपए ले जाए। बच्चे पैदा करो, डरे नहीं। आगे बढ़ो। 4 बच्चे पैदा करने पर 21 हजार गाजियाबाद में शालीमार गार्डर स्थित हिंदू रक्षा दल कार्यालय में पिंकी चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ इकट्ठा हुए थे। इस दौरान सनातन के बचाव को लेकर उन्होंने कहा- आज हमारे हिंदू परिवार एक-एक दो-दो बच्चे पैदा कर रहे हैं। वह हमारे भारत के लिए बहुत ही घातक होगा। यह मुसलमान 10-12 बच्चे पैदा कर रहे हैं। इनकी मानसिकता भारत पर कब्जा करने की है। मैं यह कहना चाहता कि जो भी हिंदू परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा, मेरी तरफ उसे 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। जो पांचवा बच्चा पैदा करेगा, वो 31 हजार रुपये हमारे कार्यालय पर आकर ले सकता है। यह हमारे सूरज पंडित है। इन्होंने इस देश की चिंता करते हुए कहा भईया हमारे हिंदू परिवार जो कमजोर होते जा रहे हैं। क्योंकि वो बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं। तो इस पर आप एक घोषणा करो। इसलिए मैंने सूरज भाई की तरफ से ये घोषणा की। मैं कह रहा हूं कि चौथे और पांचवे बच्चे की शिक्षा की व्यवस्था हम करेंगे। अपने परिवार को बढ़ाओ, मामा, चाचा, फूफी के रिश्ते नहीं तो खत्म हो जाएंगे। अधिक से अधिक बच्चे पैदा करेंगे। जिस घर में 4 से 5 बच्चे पैदा करेंगे, तभी वह पुलिस में भर्ती होंगे, सेना में भर्ती होंगे। आप पूरी ताकत के साथ बच्चे पैदा करेंगे। तो राष्ट्र आगे बढ़ेगा। आप बच्चे पैदा करो और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए आगे बढ़ाओ। जब हिंदू परिवार अधिक बच्चे पैदा करेंगे, तभी हमारी संख्या बढ़ेगी। तलवारें बांटने पर जेल भेजा गाजियाबाद के शालीमार गार्डर में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने 29 दिसंबर को तलवारें बांटी थी। जिसके बाद वीडियो फोटो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शालीमार गार्डन में केस दर्ज किया था। जिसके बाद 10 लोगों को उसी दिन अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। 8 दिन बाद पिंकी चौधरी और इनके बेटे हर्ष को अरेस्ट कर जेल भेजा था। पिंकी चौधरी की 14 जनवरी को डासना जेल से रिहाई हुई थी। जिसके बाद 30 किमी लंबा जुलूस निकालकर आतिशबाजी थी। विवादों से पुराना नाता 11 अगस्त 2024 को हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने समर्थकों के साथ गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ियों में तोड़फोड़ की थी। जिसकी वीडियो भी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के आदेश पर केस दर्ज हुआ और पुलिस ने पिंकी और उसके साथी बादल को अरेस्ट कर जेल भेजा था। 25 साल से संगठन चला रहे पिंकी चौधरी मूल रूप से बागपत के बड़ोत के रहने वाले हैं। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रहे हैं। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट किया हैं। वह पिछले 13 साल से हिंदू रक्षा दल को रजिस्टर्ड दल के तौर पर चला रहे हैं। अभी तक 6 बार उनकी अरेस्टिंग हो चुकी है। उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में भी इस संगठन के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता हैं। हिंदुओं पर जब-जब अत्याचार होते हैं। उनकी आवाज उठाई जाती है तो संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है। यह संगठन हिंदुओं को लेकर लगातार काम कर रहा है। …………………….. ये भी पढ़ें- मंत्री स्वतंत्र देव का BJP विधायक ने रास्ता रोका:काफिले के आगे 50 गाड़ियां लगाईं, धक्का-मुक्की-बवाल; अखिलेश बोले- ये हारने वाले हैं यूपी के महोबा जिले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी। पढ़िए पूरी खबर…