युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, हालत गंभीर:पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरहना में शनिवार शाम एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक अखिलेश (18) पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अखिलेश को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। फिलहाल, युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक के बयान और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।