बुलंदशहर के गुलावठी में शनिवार रात करीब नौ बजे नगर पालिका के पास एक 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुलावठी पुलिस की पीआरवी को जानकारी मिली थी कि नगर पालिका गेट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अचेत व्यक्ति को ई-रिक्शा से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पहचान गुलावठी के आदर्शनगर निवासी हेमू भारद्वाज (65) के रूप में की। कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ने शराब पी रखी थी। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हुई है।