जानकीपुरम में आयोजित यूपी महोत्सव में कल्याणपुर स्थित तिलक शिशु निकेतन की छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राओं ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों पर आधारित गीतों पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने ‘जिस देश में गंगा रहता है’ और ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा’ जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। ताल, लय और भाव-भंगिमा से परिपूर्ण इन प्रस्तुतियों की दर्शकों ने खूब सराहना की और तालियों से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि विद्यालय की सभी प्रस्तुतियां केवल बालिकाओं द्वारा दी गईं। रागिनी, राधा, इकरा, मानसी, माही, प्रियांशी, ज्योति, कोमल, आस्था, तनिष्का, वंशिका, किरण, नैंसी और खुशी सहित अन्य छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की अध्यापिका प्रीति यादव ने ‘बेटे का सम्मान है जग में, बेटी का कोई मान नहीं, दुनिया वालों मुझे बता दो, बेटी क्या संतान नहीं’ गीत के माध्यम से समाज को बेटियों के महत्व का संदेश दिया। इस प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। ऐसे मंच बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं विद्यालय परिवार और प्रधानाचार्य ज्योति मिश्रा ने यूपी महोत्सव के इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिकाओं तृप्ति मिश्रा, श्रुति सक्सेना और प्रीति यादव का सराहनीय योगदान रहा।