मौसम फिर पलटी मारेगा, 26 जिलों में बारिश का अलर्ट:यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन; 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

यूपी में अब ठंड के साथ बारिश और बिजली गिरने का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 3 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। लखनऊ और प्रयागराज के आसपास 26 जिलों में मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। बाकी हिस्से में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे का डबल अटैक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने के आसार हैं। रात और सुबह की ठंड अभी और ज्यादा सताएगी। उत्तराखंड और नेपाल में हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर यूपी के तराई और मैदानी जिलों पर पड़ रहा है। सोमवार को गाजियाबाद, आगरा, मेरठ समेत 30 जिलों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। पारा एक बार फिर 6.5°C तक पहुंच गया है। कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात चरमरा गया है। कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। रविवार को लखनऊ में दम्माम से आया विमान आधे घंटे चक्कर लगाकर लौट गया। रायबरेली समेत 4 जिलों में 8 गाड़ियां टकराईं। होमगार्ड समेत 2 की मौत हो गई। वन दरोगा समेत 10 लोग घायल हो गए। बरेली समेत 15 जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और अमरोहा में सड़क पर ओले की सफेद चादर बिछ गई। सैकड़ों बीघा खड़ी फसलें गिर गईं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी हरियाणा के आसपास चक्रवाती सिस्टम बन हुआ है। इसके असर से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू हुई। यह बारिश आज देर रात से कल सुबह तक प्रदेश के मध्यवर्ती और सटे हुए पूर्वी हिस्सों तक पहुंच सकती है। प्रदेश में 4 फरवरी तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम की तस्वीरें देखिए- कल कैसा रहेगा मौसम… आपके शहर में मौसम कैसा है, कोहरे और बारिश को लेकर क्या अलर्ट है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…