झांसी में एक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी साली को कुचल दिया। टक्कर के बाद एक महिला की साड़ी पिकअप में फंस गई, जिससे वह करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। जब चालक ने देखा कि महिला पिकअप में फंसी हुई है, तो उसने अचानक यू-टर्न ले लिया। इस दौरान पिकअप का टायर महिला के सिर पर चढ़ गया। इससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला-बच्ची को रौंदा,VIDEO: 50 मीटर तक बोनट पर लटकी रही, 3 गाड़ियों को चपेट लिया
गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला और बच्ची को रौंद दिया। टक्कर के बाद महिला कार की बोनट पर करीब 50 मीटर तक लटकी रही। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसका पैर टूट गया। वहीं, बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे में एक स्कूटी समेत 3 अन्य वाहन भी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर… बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंशन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन में हुए विवाद का मामला थम नहीं रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में इस्तीफा देकर पूरे देश में चर्चा में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री प्रयागराज पहुंचे हैं। प्रयागराज में अलंकार अग्निहोत्री अपने निलंबन की कार्रवाई को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। इसी सिलसिले में वह प्रयागराज में अपने विधि सलाहकारों से मिलें। उनका कहना है कि वह निलंबन को चैलेंज करेंगे। उन्होंनें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना नर्म रुख दिखाया, लेकिन केंद्र सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। कहा- केंद्र सरकार एक कम्पनी की तरह चल रही हैं। इसमें सिर्फ दो लोगों की ही चलती हैं, एक मोदी की दूसरे अमित शाह की। पढ़ें पूरी खबर… सीएम योगी बोले- जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी इस महीने करेंगे उद्घाटन; अयोध्या से हल्दिया तक वॉटर वे भी प्रस्तावित
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन फरवरी में होगा। पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी ने बताया कि एरोड्रम लाइसेंस की कार्यवाही अंतिम चरण में है। लाइसेंस फाइनल होते ही उद्घाटन का डेट तय कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया- यूपी में 20 वॉटर वे भी बनाया जाएगा। पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया तक शुरू हो चुका है। अयोध्या से हल्दिया वाटर वे का प्रस्ताव दिया है। पूरी खबर पढ़ें सहारनपुर में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े,सिर में चोट लगने से छात्र की मौत सहारनपुर में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर गाली गलौज हुई। गाली -गलौज मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। बीच बचाव में 17 साल का लड़का आहत घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रविवार को सरसावा थानाक्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में रिटायर्ड दरोगा की सिर कूंचकर हत्या; घर के अंदर मिली खून से लथपथ लाश, माथे पर 5 से अधिक वार प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घर में उनकी खून से लथपथ लाश मिली। माथे पर किसी भारी चीज से करीब 5 से अधिक वार किए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर लालापुर थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस लूट, पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पूरा मामला लालापुर थाना क्षेत्र के गांव मदुरी की है। पढ़िए पूरी खबर पीलीभीत में बाघ ने नहर पटरी से युवक को खींचा, किसानों ने शोर मचाकर लाठी-डंडों से बचाई जान, हालत गंभीर पीलीभीत के घुंघचिहाई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब नहर की पटरी पर काम कर रहे किसान प्रेमराज (45) पर अचानक एक बाघ ने हमला कर दिया। गन्ने के खेत और झाड़ियों में छिपे बाघ ने मौका पाते ही प्रेमराज पर झपट्टा मारा और उसे खींचकर ले जाने लगा। घटना के समय आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और बाघ को भगाने की कोशिश की। जिससे प्रेमराज की जान बच सकी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद में डबल मर्डर करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, खाने के बिल को लेकर हुआ था झगड़ा गाजियाबाद में डबल मर्डर के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 30 जनवरी को ढाबे पर खाने के बिल को लेकर दो युवकों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी थी। उसके बाद फरार हो गए थे। रविवार रात में दोनों बाइक से खोड़ा में कही जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें रोकने के लिए इशारा किया लेकिन वे फायरिंग कर भागने लगे। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली दोनों के पैर में लगी। वे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर योगी सरकार ने 68 हजार कर्मचारियों का वेतन रोका, प्रॉपर्टी का ब्योरा न देने पर एक्शन योगी सरकार ने 68 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की जनवरी महीने की सैलरी रोक दी है। यह एक्शन मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा अपलोड न करने पर लिया है। सरकार ने कहा है, ‘जब तक कर्मचारी ब्योरा अपलोड नहीं करते, तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा।’ प्रदेश में कुल 8,66,261 राज्य कर्मचारी हैं। इनमें से 68,236 कर्मचारियों पर एक्शन हुआ है। गाजियाबाद में क्रॉकरी शॉप में भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर खाक
गाजियाबाद में रविवार रात सलामत गेट के पास एक क्रॉकरी शॉप में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों और व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि दुकान में रखा करीब 40 से 50 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि पास की बिजली लाइन में आग लगने के बाद ही यह हादसा हुआ। आग की सूचना पर मसूरी थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास की दुकानों को एहतियातन खाली कराया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे तक नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। आग पर काबू पाने की कोशिश पुलिस और स्थानीय लोग करते रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में युवक से 15.42 लाख की ठगी, अधिक पैसा कमाने का दिया झांसा सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र की निर्भयपुरम कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार कौशिक को फेसबुक पर SCSLPMA नाम का फर्जी ट्रेडिंग ऐप दिखाई दिया। अधिक मुनाफे के लालच में उन्होंने ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया, जिसके बाद ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया और लगातार ज्यादा लाभ कमाने का झांसा दिया। आरोप है कि भरोसे में आकर पीड़ित ने अपने HDFC बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों में रकम ट्रांसफर की, जिससे कुल 15,42,560 रुपए की ठगी हो गई। जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो संपर्क बंद हो गया और ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव जेल अधीक्षक से 50 लाख ठगे, बेटी को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर फंसाया उन्नाव के जेल अधीक्षक को साइबर ठगों अपना शिकार बनाया। बेटी का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने का झांसा देकर 4 महीने में 50 लाख रुपए ठग लिए गए। जेल अधिक्षक जस्ट डायल के जरिए कंसल्टेंसी के प्रोपराइटर से संपर्क में आए थे। आरोपी ने उन्हें बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में सीट सुरक्षित कराने का आश्वासन दिया था। रुपए ट्रांसफर होने के बाद प्रोपराइट ने फोन बंद कर लिया। लखनऊ स्थित ऑफिस भी बंद मिला। जस्ट डायल से कंसल्टेंसी से जुड़ी सारी जानकारी भी हटा दी गई। जेल अधिक्षक ने कंसल्टेंसी संचालक और उसके साथियों के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी पढ़िए