कानपुर में इंजीनियर से सपा विधायक बोले- तुम पागलमैन हो:सड़क खोदने पर भड़के; अंग्रेजी में गालियां देकर काम बंद कराया

कानपुर में सपा विधायक मो. हसन रूमी ने गुरुवार को दबंगई दिखाते हुए पाइपलाइन बिछाने का काम बंद करा दिया। वे इंजीनियर पर भड़क उठे। विधायक ने इंजीनियर से पूछा- तुम्हारी NOC कब तक की है? इंजीनियर कोई जवाब नहीं दे सके। विधायक ने बीच सड़क पर ही इंजीनियर को अंग्रेजी में गालियां दी। कहा- यू आर टोटली स्टुपिड। तुम पागलमैन हो। ब्लडी बस्टर्ड मैन कहकर विधायक ने काम बंद करवा दिया। हसन रूमी कैंट से विधायक हैं। विधायक बोले- हमको पागल समझ रखा है क्या?
कानपुर के जाजमऊ में नमामि गंगे योजना के तहत WABAG नाम की संस्था पानी के पाइप डालने का काम कर रही है। बीकेडी चौराहे पर गुरुवार दोपहर 3:40 बजे कर्मचारी पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कर रहे थे। क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया और इसकी सूचना विधायक को दी। विधायक मो. हसन रूमी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी के प्रेसिडेंट इंजीनियर बालाजी को बुलाया। विधायक ने इंजीनियर से कहा कि बताओ तुम्हारी एनओसी कब तक की है? लाओ मुझे एनओसी दिखाओ। मगर इंजीनियर NOC नहीं दिखा सके। तभी विधायक को गुस्सा आ गया। वह बोले- तुमने हमको पागल समझा है। काम तुम नहीं करोगे। समय निकल जाने के बाद भी तुम्हारी वैलीडिटी बनी रहेगी? विधायक ने काम बंद कराया, बोले- हमने सड़क बनवाई है विधायक ने इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कहा- क्या बात करता है पागलमैन, तुम स्टुपिड आदमी हो यार, यू आर टोटली स्टुपिड। मुझे अभी इसी वक्त अपनी एनओसी दिखाइए। तुम्हारे काम की एनओसी कब तक की है। मुझे पहले एनओसी दिखाइए। मैं खुद हर एक चीज को जानता हूं। तुम यहां पर क्या कर रहे हो। ब्लडी बस्टर्ड मैन। इसके बाद विधायक ने काम बंद करवा दिया। विधायक हसन रूमी ने बताया- मैंने विधायक निधि से दो महीने पहले सड़क बनवाई थी। सड़क बनने के बाद ये लोग खोदाई करने आ गए। इनकी खोदाई के चलते आम जनमानस में काफी गुस्सा है। इन लोगों ने जहां-जहां सड़क खोदी है। वहां मरम्मत नहीं कराई। ऐसी छोड़ दी है। इससे सड़क पर जाम लग रहा है। ट्रक-ट्रैक्टर गड्ढे में फंस रहे हैं। ये सड़क दरगाह और मंदिर दोनों तरफ़ जाती है। यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को काफ़ी परेशानी हो रही है। जब तक ये सड़क की मरम्मत नहीं कराते हैं, काम नहीं होने देंगे। इन लोगों ने पूरा जाजमऊ खोद डाला है। लोग क्या बोले, वो पढ़िए- अमीन ने कहा- खोदाई से कारोबार प्रभावित हो रहा
मोहम्मद अमीन ने बताया- दो साल बाद सड़क बनी थी। कारोबार अच्छा चल रहा है। अब दोबारा खोदाई होने से बड़े वाहनों के कारण जाम लग रहा है। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। कंपनी की खोदाई से क्षेत्रीय लोग दुखी हैं। लोग जाम में फंस रहे। दुकान पर सन्नाटा बना रहता है। फारुक बोले- 2 साल बाद सड़क बनी, फिर उसे खोदने आ गए फारूक निजामी ने बताया- मैंने विधायक से कई बार सड़क बनवाने के लिए आवेदन किया गया। उसके बाद ये सड़क बनी। सड़क बनने से पहले निजी कंपनी के पदाधिकारियों से बात हुई थी कि अगर आपका कोई काम बाकी हो तो करवा लें। कंपनी ने समय मांगा, इस पर विधायक द्वारा समय दिया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा- विधायक ने मौखिक अनुमति दी थी प्रोजेक्ट मैनेजर शशि मोहन सिंह ने बताया कि टेनरी के लिए लाइन डालने का काम किया जा रहा था। जल्द ही काम शुरू होगा। कंपनी को 2 महीने में काम खत्म करना है। सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और विधायक हसन रूमी ने मौखिक अनुमति दी थी। फिर भी काम रुकवा दिया गया। विधायक के साथ बात हो रही है। जल्द ही काम को शुरू किया जाएगा। …………………. ये खबर भी पढ़िए- मधुमक्खियों के हमले से जलती चिता छोड़कर भागे ग्रामीण:जालौन में 500 मीटर भागकर बचाई जान, 50 लोग घायल जालौन में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जलती चिता छोड़कर भागे। 500 दूर जाकर जंगल-झांडियों और जमीन पर लेट गए। फिर भी मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को डंक मारकर घायल किया है। तीन ग्रामीण बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। कई ग्रामीणों ने गांव में ही इलाज करवाया है। मामला कदौरा विकासखंड अंतर्गत महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…