WPL फाइनल- RCB को 21 गेंद पर 30 रन चाहिए:मिन्नू मणि ने शतकीय साझेदारी तोड़ी, जॉर्जिया वोल आउट; दिल्ली ने 204 का टारगेट दिया

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) जीतने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 21 गेंद पर 30 रन चाहिए। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 204 रन का टारगेट दिया। RCB ने 16.3 ओवर में दो विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। कप्तान स्मृति मंधाना और ऋचा घोष पिच पर हैं। मिन्नू मणि ने जॉर्जिया वोल (54 गेंद पर 79 रन) को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया और सेंचुरी पार्टनरशिप ब्रेक की। ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट हुईं। दिल्ली से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 37 बॉल पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके शामिल रहे। लौरा वोल्वार्ट 44 और शिनेल हेनरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। लिजेल ली ने 37 और शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाए। RCB से सयाली साटघरे, नदीन डी क्लर्क और अरुंधति रेड्‌डी ने एक-एक विकेट लिया। एक बैटर रन आउट हुईं। बेंगलुरु के पास दूसरी ट्रॉफी जीतने का मौका
RCB के पास दूसरी ट्रॉफी जीतने का मौका है, जबकि दिल्ली पहला टाइटल तलाश रही है। RCB ने 2024 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था और अब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में उतरी है। पिछले सभी मौकों पर उसे पराजय झेलनी पड़ी है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली साटघरे, श्रेयांका पाटिल और लॉरेन बेल। DC: जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।