वाराणसी में बन रही T-20 World Cup स्पेशल बनारसी साड़ी:टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को दी जाएगी गिफ्ट, काशी की बेटी ने की डिजाइन

‘मैंने बचपन से लेकर आज तक क्रिकेट सिर्फ टीवी पर देखा है। भारत की जीत को देखकर जो मन में खुशी होती थी। उसे हमेशा महसूस किया। कभी स्टेडियम में मैच नहीं देखा पर क्रिकेट का प्यार शायद अब प्रोफेशन में झलक रहा है। यही वजह है कि मैंने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर काश्यम फाउंडेशन के ट्रस्टी सर्वेश श्रीवास्तव से बात की और एक डिजाइन पर काम शुरू किया। जो आज बनारसी ब्रोकेट साड़ी पर उकेरी जा रही है। इसमें इंडिया के सभी 5 वर्ल्ड कप उकेरे जा रहे हैं।’ ये कहना है काश्यम फाउंडेशन की डिजाइनर लक्ष्मी विश्ववकर्मा का। लक्ष्मी ने सर्वेश श्रीवास्तव की देख रेख से 3 महीने में इस वर्ल्ड कप स्पेशल साड़ी की डिजाइनिंग तैयार की। जिस पर अब काम हो रहा है। लोहता इलाके में काश्यम फाउंडेशन के कारखाने में इसे ब्रोकेड हैंडलूम पर बहादुर और उनके सहयोगी तैयार कर रहे हैं। रोजाना 8 घंटे इस साड़ी पर काम होता है। टी-20 वर्ल्ड कप-2026 के वार्म अप मुकाबले शुरू हो चुके हैं। ऐसे में बनारसी साड़ी पर टी-20 वर्ल्ड कप-2026 के खुमार पर दैनिक भास्कर ने काश्यम फाउंडेशन के सर्वेश श्रीवास्तव और इसकी डिजाइन तैयार करने वाली और रेशम रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित डिजाइनर लक्ष्मी विश्वकर्मा से बातचीत की। इस साड़ी की परिकलपना और इसके निर्माण के बारे में जानकारी ली। पढ़िए रिपोर्ट… देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्पेशल बनारसी साड़ी की तीन तस्वीरें… सबसे पहले जानिए क्रिकेट साड़ी की खासियत और उसमें लगने वाले मटेरियल के बारे में… भारत के क्रिकेट को समर्पित है बनारसी साड़ी वाराणसी जिला मुख्यालय से 8 KM लोहता इलाके में स्थित काश्यम फाउंडेशन के वर्कशॉप में पांच हैंडलूम लगे हुए हैं। जहां एक हैंडलूम पर ब्रोकेट कतान की साड़ी बहादुर और उनके सहयोगी बनाने में लगे हुए हैं। पास ही फाउंडेशन के सर्वेश श्रीवास्तव और जरी मास्टर बैठे हैं। सर्वेश ने पूर्व में भी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 में भी एक वर्ल्ड कप साड़ी बनाई थी। सर्वेश ने बताया – टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए हमारी डिजाइनर ने एक डिजाइन तैयार किया है। जिसे भारत के क्रिकेट को समर्पित किया गया है। इसमें साल 1983 से लेकर वीमेन वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप का डिजाइन बनाया गया है। साथ ही इसके आंचल पर वर्ल्ड कप- 2026 की तस्वीर बनाई जा रही है। ताकि इंडिया वर्ल्ड कप का सिक्सर इस वर्ष मारे। सभी वर्ल्ड कप की ट्राफी, बैट और स्टंप की डिजाइन सर्वेश ने बताया – इस खास बनारसी साड़ी पर हमने टीम इंडिया द्वारा जीते गए 1983 वर्ल्डकप, 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और वीमेन वर्ल्ड कप 2025 की ट्राफियां उकेरी हैं। इसके अलावा बैट-स्टंप, और आंचल पर टी-20 वर्ल्ड कप की तस्वीर उकेरी गई है। इसे लोहता के ही बुनकर बहादुर और उनके सहयोगी बना रहे हैं। जरी और रेशम से बन रही साड़ी सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया – इस साड़ी को ब्रोकेट हैंडलूम पर बनाया जा रहा है। जिसमें रेशम पर जरी का काम किया जा रहा है। एक साड़ी की लागत 25 से 30 हजार रुपए आएगी। इसमें दो कारीगर रोजाना 8 घंटे इसे बुनकर 20 से 25 दिन में तैयार करेंगे। अभी हम प्रजेंटेशन टाइप साड़ी बना रहे हैं। आगे हम 25 साड़ियां बनाएंगे। जिसे हर एक इंडिया खिलाड़ी और स्टाफ को देंगे। अब जानिए डिजाइनर लक्ष्मी विश्वकर्मा ने कहां से ली थीम… क्रिकेट का बचपन से शौक लक्ष्मी विश्वकर्मा काश्यम फाउंडेशन की डिजाइनर हैं और यहां शौक के लिए काम करती हैं। हाल ही में लक्ष्मी को उनकी साड़ियों के लिए रेशम रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लक्ष्मी ने बताया- मुझे बचपन से ही क्रिकेट देखने का शौक है। मैं राह चलते क्रिकेट यदि आ रहा है तो रूककर कुछ ओवर देख लिया करती थी। टीम इंडिया को 2007, 2011, 2024, और 2025 महिलाओं को वर्ल्ड कप उठाते देखा। इसके अलावा 1983 का वो शानदार वर्ल्ड कप पिता जी की जुबानी सुनने को मिला। हमेशा क्रिकेट में टीम को जीतते देखना चाहती हूं और टीम को मैच जीतते देख मन प्रसन्न हो जाता है। मन की खुशी को डिजाइन में उकेरा लक्ष्मी ने कहा – रोजाना क्रिकेट को लेकर खबरों में पढ़ रही। टी-20 वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार भी है टीम इंडिया। ऐसे में मेरे दिमाग में एक डिजाइन तैरने लगी। जिसपर मैंने काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे उसका ड्राफ्ट तैयार किया और सर्वेश जी को दिखाया। उन्होंने इसे देखा तो उसमें कुछ चेंज करवाए और फिर उसके बाद फाइनल ड्राफट 3 महीने में तैयार हुआ। जिसपर अब कारीगर कार्य कर रहे हैं और पहली पीस तैयार हो रही है। टीम इंडिया जीते वर्ल्ड कप यही प्रार्थना लक्ष्मी ने बताया – हमारी यही बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप इस बार भी जीते ताकि हमारी साड़ी भी आगे बढे और देश का नाम रोशन हो। टीम इंडिया इस समय सबसे मजबूत है क्योंकि वह डिफेंडिंग चैंपियन है। तो हमारी साड़ी भी उन्ही खिलाड़ियों के लिए समर्पित है। हम उन्हें यह साड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं। ———————————— ये खबर भी पढ़ें संभल में कारोबारी ने डंप की 33 करोड़ की ज्वेलरी:16kg सोना, 8 क्विंटल चांदी और डायमंड जब्त, 21 घंटे की छापेमारी में हिसाब नहीं दे सका संभल में GST विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। यहां चंदौसी में सर्राफा कारोबारी ने सोने-चांदी के बढ़ते दाम को देखकर करोड़ों का माल बिना बिल के खरीदकर डंप कर लिया था। मुरादाबाद की GST टीम ने छापा मारकर 33 करोड़ की अघोघित ज्वेलरी पकड़ी है। पढ़ें पूरी खबर…