LPL ऑक्शन के खिलाफ क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रदर्शन:समझाने आए लीग कमिश्नर को हटाया; पूछा- केवल सोर्स वालों को मौका क्यों दिया

लखनऊ में 7 मार्च से होने वाले लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) के ऑक्शन के बाद लोकल खिलाड़ी विरोध में उतर आए हैं। क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों ने LPL और लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। वे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ (CAL) के कार्यालय पर पहुंच गए। प्लेयर्स के CAL पहुंचने पर बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी का गेट बंद कर दिया गया। खिलाड़ियों ने लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के हेड नवनीत सहगल और खलीक अहमद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका कहना है कि LPL में दूसरे जिलों के खिलाड़ियों को मौका दिया गया। LPL लखनऊ के खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला जो कि योग्य और मेहनती हैं। खिलाड़ियों को मनाने के लिए लीग के कमिश्नर एसपी मिश्र पहुंचे। उन्होंने बात करने की कोशिश की। इसी दौरान खिलाड़ियों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद कमिश्नर को वहां से जाना पड़ा। इस दौरान उनके पीछे खिलाड़ियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाकर सड़क तक भेज दिया। खिलाड़ियों के साथ उनके घरवाले भी प्रदर्शन में पहुंचे। 2 तस्वीरें देखिए… खिलाड़ियों ने ये मांगें रखी हैं… खिलाड़ियों को खरीदने के नियम… टीम को स्क्वाड में 15 खिलाड़ी रखना होगा इसके साथ ही दो ग्रुप और हैं। एक टीम को स्क्वाड में 15 खिलाड़ी रखना होगा। ऑक्शन में खिलाड़ियों की न्यूनतम 5 हजार रुपए से लेकर 1.25 लाख तक की अधिकतम बोली लगेगी। बोली बराबर होने पर व्हील चलाकर टीम का चयन किया जाएगा। 6 मार्की प्लेयर लीग में खेलेंगे लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुजय त्रिपाठी ने बताया- IPL और यूपी टी-20 में यूपी से खेलने वाले 6 खिलाड़ी बतौर मार्की प्लेयर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें जीशान अंसारी, नमन तिवारी, अंश यादव, विप्रज निगम, उपेंद्र यादव, कृतज्ञ कुमार सिंह शामिल हैं। इनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए है। ये बतौर स्टार प्लेयर टीमों में शामिल होंगे। प्रदर्शन के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…