IAS कृतिका मिश्रा और IAS अंकुर त्रिपाठी की कानपुर में शादी हो रही है। अंकुर बारात लेकर पहुंच गए हैं। इस दौरान जहां अंकुर ने डांस किया, वहीं बाराती भी खूब नाचे। दरवाजे पर अंकुर की सास सुषमा मिश्रा ने उनका चांदी की सिलाई से टीका किया। वहीं, पूरे पंडाल में सनातन की झलक दिखाई दे रही है। एंट्री गेट पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी के कटआउट लगाए गए हैं। इसी तरह मंडप के पास भगवान जगन्नाथ की तस्वीर लगाई गई है। अंदर भी भगवान श्रीराम और माता सीता की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। नारियल के गोले कलावा में बांधकर शादी के मंडप को मंदिर जैसा रूप दिया गया है। रात में मंडप की लाइटिंग इस तरह की गई है कि वह किसी धार्मिक स्थल की तरह दिखाई दे रहा है। दरअसल, कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की IAS हैं। वह लखनऊ के IAS अंकुर त्रिपाठी के साथ सात फेरे लेंगी। 30 नवंबर, 2025 को दोनों की लखनऊ में सगाई हुई थी। कृतिका और अंकुर मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। कृतिका के पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया- शादी कानपुर के क्रैनबेरी लॉन, मैनावती में हो रही है। इसके बाद पटना में रिसेप्शन किया जाएगा। 2 तस्वीरें देखिए दिवाकर मिश्रा ने बताया- कृतिका का IAS में सिलेक्शन होने के बाद से हम लोग भी उनकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। तभी हमें अंकुर का प्रपोजल मिला। मुझे यह प्रपोजल बेहतर लगा। दोनों परिवारों से बातचीत के बाद कृतिका और अंकुर की शादी तय हो गई। IAS कृतिका और अंकुर की शादी की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए