नोएडा में आठवीं मंजिल से गिरे 3 मजदूर…2 की मौत:14 मंजिल की इमारत बन रही है, शटरिंग के दौरान गिरे, सुपरवाइजर-ठेकेदार हिरासत में

नोएडा में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की शटरिंग गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूर दब गए। उन्हें बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां दो की मौत हो गई। जबकि तीसरा मजदूर घायल है, उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक हादसे में मरे एक मजदूर का छोटा भाई है। पुलिस ने इस मामले में सुपरवाइजर और ठेकेदार सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना रविवार दोपहर थाना सेक्टर 144 की है। ये 2 तस्वीरें देखिए…
अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 14 मंजिला इमारत निर्माणाधीन, 2 साल से काल चल रहा सेक्टर 144 में एक बिल्डिंग का निर्माण का काम चल रहा है। यह 14 मंजिल बननी थी, लेकिन अभी 9 मंजिल बनी है। इसको महादेव कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही है। निष्ठा प्राइवेट बिल्डर की यह इमारत बन रही है। पिछले 2 साल से काम चल रहा है। हादसे के समय 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे। रविवार की दोपहर में मजदूर शटरिंग का काम कर रहे थे। तभी अचानक शटरिंग गिर गई। इस हादसे में मंटू सिंह (45), शीबू (24), और एक अन्य मजदूर घायल हो गया। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मंटू सिंह और शीबू की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर घायल है। उसका इलाज चल रहा है। मंटू सिंह बिहार के बांका जिला और शीबू झारखंड के दुमका का रहने वाला था। घायल मजदूर की पहचान मंटू के भाई मिथुन (32) के रूप में हुई है। सुपरवाइजर और ठेकेदार से की जा रही पूछताछ डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में शटरिंग का काम करते समय गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सुपरवाइजर और ठेकेदार दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सुरक्षा के मानकों की जांच कर रही है। ———————— यह खबर भी पढ़ें..
संभल में सोना पकड़ने ई-रिक्शा से पहुंचे थे GST अफसर:मार्केट से 1KM दूर छोड़ीं गाड़ियां, 33 करोड़ का माल पकड़ा
संभल में 4 फरवरी को GST अफसरों ने ज्वेलर के यहां छापा मारकर 33 करोड़ का सोना-चांदी और डायमंड जब्त किया। इस छापेमारी को अंजाम देने के लिए अफसरों ने पूरी प्लानिंग की। मार्केट में किसी को छापेमारी की भनक न लगे, इसलिए अफसरों ने अपनी गाड़ियां दुकान से करीब एक किलोमीटर पहले ही छोड़ दीं। इसके बाद 2 टीमों में बंटकर अफसर दो ई-रिक्शे पर बैठकर मार्केट पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…