नेपाल के सामने इंग्लैंड के पसीने छूटे:4 रन से जीत पाए अंग्रेज, सैम करन ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन देकर मैच बचाया

टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जीत से खाता खोला। ये जीत जितनी आसान दिख रही थी, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल रही। रविवार को ग्रुप-C के मुकाबले में इंग्लिश टीम नेपाल को सिर्फ 4 रन से हरा पाई। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मैच में फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। 185 रन के टारगेट का पीछा कर रही नेपाल टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। मैच का असली ड्रामा आखिरी ओवर में देखने को मिला, जब नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। इंग्लिश कप्तान ने गेंद सैम करन को सौंपी और उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए, जिससे इंग्लैंड 4 रन से मैच बचाने में सफल रहा। नेपाल के लोकेश बम 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 44 रन की अहम पारी खेली और रोहित पौडेल (39 रन) के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। कुशल भुर्तेल ने 29 रन का योगदान दिया। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे। जैकब बेथेल ने 55 और हैरी ब्रूक ने 53 रन की फिफ्टी लगाई। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट झटके। मैच का स्कोरबोर्ड इंग्लैंड के मैच विनर्स दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ल्यूक वुड। नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला।