मेरठ में सहायक शिक्षिका के पति ने सुसाइड कर लिया। वारदात के समय शिक्षिका किसी काम से अपने डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे को पति के पास छोड़कर बैंक गई थी। बेटे की मौत के बाद मौके पर आए परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि बहू उनके बेटे को टॉर्चर करती थी। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पहले जानिए पूरा मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर में योगेश चंद्रा का मकान है। इस मकान में रजनीश सैनी (40) पुत्र वेद प्रकाश सैनी अपनी पत्नी बबीता और डेढ़ वर्ष के मासूम केशव के साथ किराए पर रह रहे थे। बबीता आरजी इंटर कॉलेज में सहायक शिक्षिका हैं। सुबह करीब 11 बजे वह बैंक गई थी। घर पर रजनीश अपने बेटे केशव के साथ थे। इसी दौरान रजनीश ने दूसरे तल पर बने स्टोर में जाकर फांसी लगा ली। वारदात के वक्त बैंक गई हुई थी पत्नी
बबीता ने बताया- वह इन दोनों चाइल्ड केयर लीव पर है। हाल ही में उन्होंने गंगानगर में एक मकान खरीदा है। सोमवार को उसकी रजिस्ट्री होनी थी। वह बैंक पैसे के सिलसिले में गई थी। वहां से बबीता ने पति को फोन मिलाया लेकिन फोन पिक नहीं हुआ। वह अधूरा काम छोड़कर घर आ गई। तार के फंदे पर लटका हुआ था शव
देखा बेटा केशव कमरे में सोफे पर अकेला खेल रहा है। पति रजनीश को आवाज़ लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। दूसरे तल पर जाकर देखा तो स्टोर अंदर से बंद था। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। दरवाजा तोड़ा तो अंदर रजनीश का शव फंदे के सहारे लटका था। पत्नी बबीता का रो-रो कर बुरा हाल
पति को फंदे पर लटका देख बबीता चीख पड़ी। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी के पति को नीचे उतारो, लेकिन पुलिस केस कहकर लोगों ने मना कर दिया। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित किया गया। कुछ लोगों ने बबीता से रजनीश के परिजनों का नंबर लेकर उन्हें सूचना दे दी। स्कूल की शिक्षिकाएं भी सूचना पाकर घर पहुंच गई और बबिता को संभाला। 3 साल पहले ट्रांसफर लेकर आए थे मेरठ
रजनीश और बबीता की लगभग 9 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद ही बबीता की सहायक शिक्षिका के रूप में नौकरी लग गई और पहली पोस्टिंग बुलंदशहर मिली। जुलाई, 2023 में वह ट्रांसफर लेकर मेरठ आ गई। यहां बबीता को आरजी इंटर कॉलेज मिला। रजनीश की प्राइवेट जॉब करते थे, लेकिन फिर बेटे को संभालने की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी। बदहवास माता-पिता, भाई भी खूब रोया
रजनीश का परिवार मुजफ्फरनगर के जानसठ का रहने वाला है जबकि बबीता सहारनपुर के देवबंद की है। रजनीश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार मेरठ के लिए रवाना हो गया। पिता वेद प्रकाश बिलख बिलख कर रोने लगे और जमीन पर लेट गए। मां निर्मला भी फूट-फूट कर रोने लगी। बड़े भाई अमित का भी बुरा हाल था। उसके बाद कुछ रिश्तेदार भी आ गए।