CSJMU के बांसुरी बजाते श्री कृष्ण राजभवन में अव्वल:गवर्नर ने विवि की टीम को किया सम्मानित, दर्शक देखते रह गए

राजभवन लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 में सीएसजेएमयू ने अपनी कला का लोहा मनवाया है। अपनी रचनात्मकता और तकनीकी नवाचार का लोहा मनवाते हुए स्ट्रक्चर निर्माण श्रेणी में सीएसजेएमयू को प्रथम स्थान मिला है। विवि की टीम द्वारा निर्मित ‘श्री कृष्ण बाँसुरी’ का भव्य मॉडल न केवल आकर्षण का केंद्र रहा, बल्कि विशेषज्ञों की कसौटी पर भी खरा उतरा। विवि ने इस बार श्री कृष्ण बांसुरी की एक ऐसी संरचना प्रस्तुत की, जिसमें ललित कला विभाग की सौंदर्य दृष्टि और इंजीनियरिंग विभाग की मजबूती का बेजोड़ तालमेल दिखा। इस मॉडल को बनाने के लिए जैविक सामग्रियों और फूलों का ऐसा प्रयोग किया गया कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। इस संरचना निर्माण में सीएसजेएमयू की टीम ने श्रीकृष्ण बांसुरी के साथ मॉडल को प्रदर्शित किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन प्रांगण में विश्वविद्यालय के सदस्यों को सम्मानित भी किया। टीम में डॉ सुधांशु पांडिया, डॉ प्रवीन भाई पटेल, डॉ राज कुमार सिंह, जीऊत बली यादव और आदित्य कुमार आदि रहे।