साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मैच में कनाडा को 57 रन से हरा दिया है। यह अफ्रीकी टीम की पहली जीत है। इस जीत के साथ टीम ग्रुप डी के पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर आ गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बना दिए। यह मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है। साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने 32 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन बनाए। कनाडा के अंश पटेल ने 3 विकेट लिए। जवाब में कनाडा 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन तक ही पहुंच सकी है। नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। हर्ष ठाकर ने 33 रन का योगदान दिया। अफ्रीकी टीम से लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट झटके। मार्को यानसन को 2 और कागिसो रबाडा को एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (C), क्विंटन डी कॉक (WK), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कोर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, श्रेयस मोव्वा, हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरणदीप सिंह, डिलन हेयलिगर, कलीम सना और अंश पटेल।