बच्चे का सौदा करने से मना किया, तो छीन लिया:संतकबीर नगर में 5 लाख में डील, रेस्टोरेंट की मालकिन समेत 7 गिरफ्तार

संतकबीर नगर में बच्चे छीनकर खरीद-बेचने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 5 लाख में बच्चे की डील हुई थी। रेस्टोरेंट की मालकिन ने नौकरानी के सामने बच्चे की डिमांड रखी थी। उसे ये बच्चा अपने मामा को देना था। उसने मुंह मांगी कीमत देने का वादा किया। नौकरानी ने अपने भांजे के साथ मिलकर पहले बच्चा खरीदने की प्लानिंग की। उन्होंने एक गरीब परिवार को ऑफर दिया। लेकिन बच्चे के मां-बाप ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने बच्चा छीन लिया। पुलिस ने 150 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपियों को दबोच लिया। मामला नरायनपुर क्षेत्र का है। अब पूरी घटना विस्तार से…
संतकबीरनगर के मुखलिसपुर रोड पर कान्हा स्वीट्स हाउस है। इसके मालिक चंदन जायसवाल हैं। ये दुकान 15 साल पुरानी है। दुकान की शुरुआत एक छोटे से कमरे से हुई थी। बाद में इसे एक रेस्टोरेंट में बदल दिया। मुखलिसपुर रोड पर ही गोरखल कस्बे में चंदन जायसवाल अपनी पत्नी मोहिनी, पिता भजनलाल और भाई राजेश जायसवाल के साथ रहते हैं। उनके घर में बिहार की रहने वाली संगीता काम करती है। एक महीने पहले मोहिनी ने संगीता को बताया कि अंबेडकर नगर, टांडा के रहने वाले उसके मामा सत्यप्रकाश जायसवाल को 12 साल से कोई संतान नहीं है। आईवीएफ भी ट्राई किया पर सफलता नहीं मिली। वह बहुत परेशान हैं। कहीं से कोई बच्चा मिल जाता तो उनका परिवार पूरा हो जाता। मोहिनी इसके लिए मुंह मांगी कीमत भी देने को राजी थी। पैसों के लालच में आकर कुछ दिनों बाद संगीता ने मोहिनी से बच्चा लाने का वादा किया। दोनों के बीच में 5 लाख रुपए में डील हुई। मां-बाप ने बच्चे के सौदे से इनकार किया
बच्चे का इंतजाम करने के लिए संगीता ने अपने भांजे पिंटू से संपर्क किया। पिंटू राजमिस्त्री का काम करता है। उसनने पहलेजंगल बेलहर गांव में रहने वाले फूलचंद और निरमा के घर पर गया। फूलचंद मजदूरी करता है। उसके कुल तीन बच्चे हैं। पिंटू ने उसके 27 दिन के बच्चे के सौदे की बात कही। उसे अच्छी रकम का लालच दिया, लेकिन फूलचंद और उसकी पत्नी ने इनकार कर दिया। बच्चे को छीनकर भागे आरोपी
इसके बाद पिंटू ने संगीता के साथ मिलकर बच्चे को किडनैप करने की साजिश रची। 8 फरवरी को दोनों ने संतकबीरनगर के नरायनपुर बाजार के आगे जंगल के पास से निरमा के हाथों से उसका नवजात शिशु छीन लिया। मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बच्चे को लेकर संगीता मैलानी में अपने जीजा के घर ले गई। वह रात भर वहीं रुकी रही। पिंटू वहां से घर चला आया। 9 फरवरी को संगीता ने बच्चे के इंतजाम हो जाने की सूचना मोहिनी को दी। उसने कहा कि काम हो गया है। मंगलवार को संगीता ने मोहिनी को सौदे के लिए बघौली के बालूशासन पुल के पास बुलाया। मोहिनी ने अपने मामा से पैसे लेकर आने के लिए कहा। AI की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
8 फरवरी की रात पीड़ित महिला ने ग्राम प्रधान के भाई के जरिए 112 पर सूचना दी। पुलिस और परिजन बच्चे की खोज में जुट गए। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एक कैमरे में बाइक नजर आई। लेकिन नंबर साफ नहीं दिख रहा था। फुटेज को लैब भेजा गया। AI के जरिए जब नंबर क्लियर हुआ। गाड़ी के नंबर से से पुलिस पिंटू तक पहुंची। तब पिंटू ने बच्चे की डीलिंग की पूरी कहानी बताई।
पुलिस ने घेराबंदी की। डील के लिए पहुंचे लोगों को धर दबोचा। नवजात शिशु को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में संगीता और उसका पति राजेश यादव, संगीता का जीजा राजकुमार, भांजा पिंटू, कान्हां स्वीट्स के मालिक चंदन जायसवाल उनकी पत्नी मोहिनी, मोहिनी के मामा सत्यप्रकाश शामिल हैं। —————– ये खबर भी पढ़ें दरोगा की डूबकर मौत तो फेफड़े में पानी क्यों नहीं:बस्ती में बाइक कुआनो नदी किनारे मिली, शव 75 km दूर सरयू में
बस्ती में तैनात SSI अजय गोंड की मौत का राज गहराता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बाइक की लोकेशन से 75 किलोमीटर दूर अयोध्या बार्डर पर शव मिलने की वजह से पुलिस उलझ गई है। शव मिले तीन दिन हो गए लेकिन पुलिस अभी तक जांच की दिशा तय नहीं कर पा रही है कि ये मर्डर है या सुसाइड। पूरी खबर पढ़ें