काशी के होटल में भाई-बहन का जहर खाकर सुसाइड:4 दिन पहले हैदराबाद से आए, मुंह से झाग निकल रहा था

हैदराबाद से काशी आए भाई-बहनों ने होटल के रूम में सुसाइड कर लिया। दोनों ने पहले काशी भ्रमण कर विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। फिर चेक आउट वाले दिन जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार दोपहर बाद जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। गेस्ट के मोबाइल और रूम के एक्सटेंशन नंबर पर कॉल की। कोई जवाब न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने होटल पहुंचकर मास्टर चाबी से ताला खुलवाया। अंदर दोनों भाई-बहन के शव जमीन पर पड़े हुए थे। घटना सिगरा के परेड कोठी इलाके के होटल सिटी-इन की है। पुलिस ने दोनों भाई-बहन के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट समेत पूरे कमरे से एविडेंस लिए हैं। होटल के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। सबसे पहले 3 तस्वीरें… भाई-बहन के मुंह से झाग निकल रहा था होटल के कमरे के अंदर का नजारा बेहद ही डरावना था। दोनों भाई-बहन के शव जमीन पर पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पास के स्टूल पर जहरीली दवाइयां और पानी रखा था। बेड साफ-सुथरे थे। दोनों ने नीचे जमीन पर बिस्तर लगा रखा था। होटल कर्मचारियों ने बताया- युवक सुब्बा अपनी बहन के साथ 4 दिन पहले आया था। आधार कार्ड में उनका पता सिंकदराबाद हैदराबाद लिखा है। हालांकि इस पते पर वे 12 साल से नहीं रहते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चेकआउट के लिए फोन किया, रिसीव नहीं हुआ
होटल के मैनेजर आसिफ ने बताया- दर्शन पूजन व भ्रमण करने के उद्देश्य से दोनों ने आठ फरवरी को रूम बुक किया था। दोनों रूम नंबर- 2005 में ठहरे हुए थे। दोपहर 12 बजे चेकआउट के लिए कर्मचारी ने उन्हें फोन किया। कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। DCP काशी गौरव बंसवाल ने बताया- होटल मैनेजर ने सूचना दी थी कि तीन दिन पहले एक गेस्ट आए थे। दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस आई थी। हम संदेह था कि अंदर कुछ घटना हो गई। दरवाजे पर खोलने पर एक महिला और आदमी था। दोनों के आधार कार्ड पर हैदराबाद का पता लिखा है। पिता का नाम सेम है। इसलिए दोनों भाई बहन हैं। अभी परिजनों ने संपर्क नहीं हो पाया है।
——————————- ये खबर भी पढ़िए- लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया, कारोबारी के बेटे पर FIR: कानपुर पुलिस की 5 बड़ी चूक, लापरवाही पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दरअसल, पुलिस ने रविवार रात कार के नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर पर FIR दर्ज की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को आगे आना पड़ा। कमिश्नर ने कहा- जांच में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम का नाम सामने आया है। शिवम मिश्रा का नाम FIR में जोड़ा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…