पैडलेगंज से नौसढ़ के बीच बन रहे सिक्सलेन फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन बनेगा। बड़ी संख्या में पटरी व्यवसायियों को यहं जगह मिलेगी। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम पुल के नीचे के हिस्से का सुंदरीकरण कराएगा। यहां पार्किंग भी बनाई जाएगी, जिससे वाहनों को खड़ा करने में आसानी होगी। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मंगलवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कहा कि इसी महीने फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया जाए। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर इसे युद्ध स्तर पर पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण परियोजना है। समय से यह काम पूरा किया जाए। गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। छात्रसंघ से कैंट चौराहे तक हटाया जाएगा अतिक्रमण कमिश्नर ने कहा कि छात्रसंघ चौराहे से फिराक गोरखपुर (कैंट) चौराहे तक हो रहे चौड़ीकरण काम को जल्द पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इसका जल्दी ही लोकार्पण कराया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी, एसएसपी एवं नगर आयुक्त को पत्र भेजने का निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी यहां सघन अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराएं। ऐसी व्यवस्था की जाए कि भविष्य में अतिक्रमण न होने पाए। मार्च में पूरा होगा चारफाटक-असुरन फोरलेन मार्ग बैठक में कमिश्नर को बताया गया कि चारफाटक-असुरन फोरलेन मार्ग का कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह एचएन सिंह-हड़हवा फाटक-गोरखपुरनाथ मंदिर मर्ग के मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगाा। कमिश्नर ने समय से सभी कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने गोरखपुर-पिपराइच व टिकरिया-बालापार मार्ग का निर्माण भी तेजी से करने को कहा। उन्होंने कहा कि हार्बर्ट बांध फोरलेन मार्ग को मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाए। विरासत गलियारा में बाकी है 17 रजिस्ट्री कमिश्नर ने कहा कि विरासत गलियारा में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। अभी 17 लोगों से रजिस्ट्री नहीं कराई जा सकी है। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि यह काम जल्दी कराया जाए। माधोपुर से सोनौली मार्ग तक फोरलेन चौड़ीकरण में मिट्टी की समस्या दूर करने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया। कमिश्नर ने किहा कि झुंगिया-फर्टिलाइजर मार्ग में गोरखपुर विकास प्राधिकरण दो दिनों में नाले का एलाइनमेंट ठीक करे। इन परियोजनाओं को लेकर भी दिया निर्देश
सीएम ने जगदीशपुर-सरैया फोरलेन मार्ग में आबादी क्षेत्र में आ रही समस्या का समाधान दो दिन में करने का निर्देश चौरी चौरा के एसडीएम को दिया। रामजानकी मार्ग में आर्बिटेशन के दो मामलों का निराकरण करने का निर्देश मुख्य राजस्व अधिकारी को दिया। कमिश्नर ने कहा कि गोरखपुर-सोनौली मार्ग मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कोनी से जंगल कौड़िया रिंग रोड को जल्द पूरा कर लिया जाए, जिससे जून तक उसपर वाहनों का आवागमन शुरू हो सके।
कमिश्नर ने कहा कि चौरीचौरा-भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज तथा पादरी बाजार ओवर ब्रिज को दो माह में पूर्ण कर लिया जाए। निर्माण कार्यों में आ रही सभी बाधाओं को संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र निस्तारित करें। सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। बैठक मेंनगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।