नीदरलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 10वें मैच में नामीबिया पर 7 विकेट की जीत हासिल की। टीम ने ग्रुप ए के मैच में 157 रन का टारगेट 18 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में 8 विकेट 156 रन बनाए। NED की ओर से बास डी लीडे ने 48 बॉल पर 72 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 18 रन पर नाबाद लौटे। कॉलिन एकरमैन ने 32 और माइकल लेविट ने 28 रन बनाए। नामीबिया की ओर से निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42, जॉन फ्राइलिनक ने 30 और जेजे स्मिट ने 15 बॉल पर 22 रन बनाए। लोगान वैन बीक और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट लिए। आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासन को 1-1 विकेट मिला। विलेम मायबर्ग और रूबेन ट्रम्पेलमैन रन आउट हुए। मैच का स्कोरकार्ड… नीदरलैंड जीत से ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के नंबर-2 पर आया
इस जीत के साथ नीदरलैंड की टीम ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर आ गई है। टीम के पास दो मैच में एक जीत के साथ 2 अंक हैं। भारत और पाकिस्तान के पास भी 2-2 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट नीदरलैंड से ज्यादा है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट कम है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक,रूलोफ वैन डेर मरवे, आर्यन दत्त, टिम वान डर गुगटन और फ्रेड क्लासन। नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग।