राहुल गांधी संसद में देश को भ्रमित कर रहे हैं। अप्रमाणित सामग्री प्रस्तुत कर जनता को भ्रमित करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। यह जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ है।
यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने लगाए हैं। वह बुधवार को कानपुर आए। यहां उन्होंने आम बजट के चर्चा कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फुलन्सर के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बजट आने से पहले और उसे पढ़े बिना ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उसे खराब बता देते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाला यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जो सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी नीतियों और मजबूत आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी को सशक्त बनाने वाला है। केंद्र के बजट पर विस्तृत चर्चा
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, सड़क, रक्षा, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। मध्यम वर्ग को राहत, किसानों को तकनीकी सहायता और युवाओं को नवाचार के अवसर देने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि “विकसित भारत 2047” के संकल्प का स्पष्ट रोडमैप है। उत्तर प्रदेश के बजट की सराहना
गौरव भाटिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसमें कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, निवेश और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के चलते केंद्र और प्रदेश की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। सपा और अखिलेश यादव पर निशाना
प्रेस वार्ता के दौरान भाटिया ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार में योजनाओं का लाभ धर्म विशेष के आधार पर बांटा जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति तुष्टिकरण और परिवारवाद पर आधारित रही है। प्रेस वार्ता का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, मनीष त्रिपाठी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया और केके सचान सहित अन्य पदाधिकारी माैजूद रहे।