भारत–अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय लखनऊ में किसानों ने प्रदर्शन किया। “मेरा खेत – मेरा अधिकार” के नारे के साथ भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान धरना-प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बैठ गए। वह डीएम विशाख जी. का इंतजार किया। उन्हीं को केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का ज्ञापन देने के लिए काफी देर तक बैठे रहे। उनका कहना था कि हम लोग गांव इतनी दूर आ गए और डीएम साहब कमरे से नहीं निकल पा रहे हैं। हम उन्हें अपना ज्ञापन देकर ही यहां से लौटेंगे। 2 तस्वीरें देखिए… प्रदर्शन के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…