रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी

रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। फिर दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बहस होती है। फिर फारुख जाने लगते हैं और बाबू को कुछ कह देते हैं। इस पर तैश में आकर बाबू असगर अली अपनी कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर फारुख को ललकारता है। फारुख वापस आकर बाबू से भिड़ जाता है और दोनों में गुत्थमगुत्था होने जाती है। दोनों लड़ते हुए बाबू की कुर्सी पर गिरते हैं। इस दौरान बाबू अपने हाथ में रिवॉल्वर पकड़े रहता है। उसकी उंगली ट्रिगर पर होती है। वो ताबड़तोड़ दो गोलियां वकील के सीने में दागता है। तीसरी गोली बाबू के ही पेट पर लग जाती है। इसके बाद वो अपने ऑफिस से बाहर आता है। वकील के साथी को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाता है। साथ ही फारुख की पत्नी को रिवॉल्टर की बट से मारते हुए भाग जाता है। वहीं, गोली लगने से घायल फारुख कुर्सी के सहारे बैठे-बैठे ही दम तोड़ देते हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने घायल बाबू असगर अली को हिरासत में लिया है। उसे भी एक गोली लगी थी, मुरादाबाद में उसका ऑपरेशन कराया गया है। मारपीट और हत्या की 3 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला नगर कोतवाली नालापार में रहने वाले वकील फारुख (45) की पत्नी गौसिया जिला पंचायत कार्यालय में क्लर्क हैं। यहीं पर थाना पटवई क्षेत्र के मिलक तहव्वर गांव का रहने वाला असगर अली भी बाबू है। 11 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजे गौसिया और असगर अली के बीच कुछ हॉट-टॉक हो गई थी। वीडियो में क्या दिख रहा है, पढ़िए इस पर गौसिया ने अपने पति फारुख को फोन करके ऑफिस बुला लिया। वीडियो में गुस्से में नजर आ रहे फारुख सीधे असगर अली के पास उसके केबिन में आते दिख रहे हैं। उसके साथ एक और साथी वकील भी आता है। बाबू अपनी कुर्सी पर बैठा है। आते ही फारुख बाबू असगर से पत्नी को लेकर कुछ कहते हैं। इस दौरान उनकी पत्नी गौसिया भी गेट के पास खड़ी नजर आ रही हैं। वहां दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते वकील बाबू को एक थप्पड़ मारते हैं। इसपर बाबू कुर्सी से खड़ा होकर विरोध करता है। इसी बीच वकील दूसरा थप्पड़ भी मार देते हैं। जिस पर बाबू अपनी कुर्सी पर गिर जाता है और किसी को कॉल करने के लिए अपना मोबाइल उठाता है। साथ ही वकील को हाथ दिखाकर देख लेने की धमकी देता है। इस बीच वकील तीसरा थप्पड़ भी जड़ देता है। शांत होकर गया वकील तो बाबू ने ललकारा इसके बाद ऑफिस का एक कर्मचारी आता है और बीच बचाव करता है। मामला शांत होता है और वकील फारुख जाने लगते हैं। जाते जाते वो बाबू असगर को कुछ कह देते हैं। इसपर बाबू भड़क जाता है और कमर से रिवॉल्वर निकालकर उसे अनलॉक करता है, और वकील को ललकारता है। गन से पहले से ही लोड होती है। वकील फारुख बाबू की ललकार सुनकर तेजी से वापस आते हैं और आते ही बाबू से भिड़ जाते हैं। इस दौरान वो उसकी कमर पकड़कर कुर्सी पर गिरा देते हैं। इसी दौरान बाबू वकील को दो गोली मार देता है, इस बीच एक गोली उसके पेट पर भी लग जाती है। फायारिंग की आवाज सुनकर वकील के साथ आया साथी बीच बचाव करने आता है तो बाबू उसे धमकाकर दूर रहने की धमकी देता है। बाद में जाते समय वो वकील की पत्नी गौसिया पर भी रिवॉल्वर की बट से हमला करता है, उसके बाद तेजी से मौके से निकल जाता है। भतीजा बोला- चाचा को अगसर ने मारी गोली
वकील फारुख के भतीजे कामरान खान ने बताया- जिला पंचायत कार्यालय में चाची ने चाचा को बुलाया था। इसी दौरान बाबू असगर अली से उनकी नोकझोंक हो गई। असगर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी। बाद में खुद को फंसता देख अपने ऊपर भी फायरिंग कर ली। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीन रीक्रिएट करेगी
वारदात के बाद पुलिस गुरुवार शाम भी पंचायत भवन पहुंची। मामले बारीकी से जांच की। माना जा रहा है, पुलिस वकील को गोली लगने के पूरे मामले का सीन रिक्रिएट करेगी। बहस का कारण पता लगाने के लिए वकील फारुख की पत्नी का भी बयान लिया जाएगा। 30 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे फारुख
फारुख जिला कचहरी में करीब 15 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे। परिवार में 5 भाई हैं। सभी कारोबारी हैं। फारुख और गौसिया के 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे शहर के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। ———————— ये खबर भी पढ़ें SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, एनकाउंटर में मारा गया, वर्दी में लूटता था अमजद; मुजफ्फरनगर में गोली खत्म होने तक की फायरिंग मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पूरी खबर पढ़ें