घाटमपुर में शिव बारात की तैयारियां पूरी:पंडाल सजे, शिव-पार्वती विवाह देखने लाखों की संख्या में पहुंचेंगे भक्त

घाटमपुर में कल शिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल शिव बारात का आयोजन प्रति वर्ष भांति हो रहा है। यहां पर शिव बारात के लिए पंडाल सजकर तैयार हो गया है। शिव बारात देखने लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यहां पर पीएसी समेत चार सौ पचास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। घाटमपुर नगर के कुष्मांडा देवी मंदिर प्रांगण मे कल शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव पार्वती का विवाह होगा। जिसके लिए नगर स्थित शिव मंदिर से शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। बाबा भोलेनाथ की बारात देखने यहां पर लाखो की संख्या में भक्तों की भीड़ पहुंचती है। नगर में दुकानों पर सजावट व पताका बिकते हुए दिखाई दे रहे है। वही नगर स्थित ओवरब्रिज पर दिनों और भगवा रंग की पताका लगी हुई है। साथ ही भीतरगांव तिराहे के पास हाइवे पर भगवा रंग के कपड़े का एक तोरण द्वार बनाया गया है। जिसके साथ ही नगर के विभिन्न मार्गो और गलियों में भगवा रंग की पताकाएं लगी हुई है, जिससे नगर में केसरियां खुमार छा गया है। घाटमपुर नगर केसरियां खुमार में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। कही कोई पंडाल बना रहा है तो कोई झाकियां निकालने की तैयारी में लगा हुआ है। आज कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में रस्म अदा की गई। नगर निवासी पंकज पाण्डेय, योगेश मिश्रा, पुतु पाण्डेय, भोला तिवारी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति धूमधाम के साथ शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर माता पार्वती और शिव जी के विवाह को देखने लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचती है। पुलिस और पीएसी रहेगी तैनात घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया शिव बारात के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। यहां पर भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर एक कंपनी पीएसी, दो एसएचसो, तीन सौ सिपाही, सौ दरोगा समेत 40 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। तैयारी की तस्वीरें देखिए…