हाथरस में शनिवार देर शाम सवर्ण समाज के कुछ संगठनों ने एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया के समर्थन में और पुलवामा के शहीदों की याद में आयोजित किया गया था। इस दौरान लोगों ने ‘यूजीसी वापस लो’ और मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मार्च के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। इन संगठनों ने पंकज धवरैया के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इसके बाद यह लोग घंटा घर पर पहुंची और वहां भी जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर, पंकज धवरैया का धरना आज आठवें दिन भी जारी रहा। वह अपने निवास कंचन नगर के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनकी मुख्य मांगें यूजीसी बिल को वापस लेना और एससी-एसटी एक्ट की मांग को समाप्त करना है। आज सुबह से शाम तक उनका समर्थन करने वालों का तांता लगा रहा। पंकज धवरैया ने कहा है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।