मड़ियांव में सिलिंडर फटा:कच्चे मकान की दीवार गिरी, कोई जनहानि नहीं

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में सिलेंडर फट गया। जिससे कच्चा मकान ढह गया हालांकि घटना में कोई जनानी नहीं हुई है। सिलेंडर किन कारणों से फटा इसकी जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया नौबस्ता क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास शाम करीब 8 बजे सिलेंडर फटने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा तो वहां पर एक कच्चे मकान की दीवार गिरी हुई थी। हालांकि पूछताछ में सामने आया कोई जनहानि नहीं हुई है। मकान किसका है और किन कारणों से सिलेंडर में धमाका हुआ इसकी जांच की जा रही है।