साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत, न्यूजीलैंड की पहली हार:मार्करम ने 44 बॉल पर 86 रन बनाए, मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। टीम ने शनिवार के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इस जीत से टीम ग्रुप डी की पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर आ गई है। जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने 176 रन का टारगेट 17.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। डेविड मिलर ने सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। मार्को यानसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरबोर्ड कप्तान मार्करम ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली
ऐडन मार्करम ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली। उन्होंने 44 बॉल की पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। मिलर ने नाबाद 24 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 21, रायन रिकेल्टन ने 21 और क्विंटन डी कॉक ने 20 रन का योगदान दिया। कीवियों की ओर से कोई फिफ्टी नहीं लगा सका
कीवियों की ओर से मार्क चापमन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 32 और फिन एलन ने 31 रन का योगदान दिया। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिला। साउथ अफ्रीका का अजेय रिकॉर्ड जारी
इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड जारी रखा है। यह प्रोटियाज की कीवियों पर 5वीं जीत है। दोंनों के बीच अब तक 5 मैच ही खेले गए हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए।अभी खेलें SUPER ओवर मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे LIVE ब्लॉक से गुजर जाइए…