प्रतापगढ़ में सपा नेता की चलती कार पर 1000 किलो वजनी हाईमास्ट लाइट का पोल गिर गया। मौके पर ही सपा नेता की मौत हो गई। वह चीख भी नहीं पाए। पोल कार के ड्राइवर वाले हिस्से में आगे की ओर गिरा। इससे कार पीछे से दो फीट ऊपर उठ गई। घटना रविवार दोपहर एक बजे अंतू क्षेत्र के बाबूगंज बाजार की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारत पेट्रोलियम के सामने हाईमास्ट लाइट लगाने का काम चल रहा था। मजदूर पोल खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पोल गिर गया। घटना के समय सपा नेता लाल बहादुर यादव अपनी क्रेटा कार से शहर की ओर आ रहे थे। लालबहादुर यादव (47) ने वर्ष 2022 में अंतू नगर पंचायत से चुनाव लड़ा था। वह PWD के ठेकेदार थे और उनके पास देशी शराब का ठेका भी था। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… लालबहादुर तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके 4 बेटियां और एक बेटा है। बेटा सबसे छोटा है। लाल बहादुर के पिता बड़े लाल यादव का निधन हो चुका है। सबसे छोटा भाई वकील है, जबकि बीच वाला भाई गांव में खेती-बाड़ी करता है। 4 फरवरी को उनकी इकलौती छोटी बहन की शादी थी। वहीं उनके मामा की बेटी की भी शनिवार रात शादी थी। आज सुबह वह घर आए थे और प्रतापगढ़ के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। कार रफ्तार में थी, ऊपर से पोल गिर रहा था
पूरा हादसा पेट्रोल पंप से सटे एक बंगले के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। 14 सेकेंड की क्लिप में दिख रह है कि सपा नेता की कार तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ऊपर से पोल गिर रहा है। पोल कुछ सेकेंड में सपा नेता की कार के अगले साइड पर गिर जाता है। सपा नेता लाल बहादुर यादव बाबूगंज बाजार में रहते थे। वह दोपहर एक बजे के करीब क्रेटा कार से शहर की ओर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि ऊपर से हाईमास्ट का पोल उनकी कार पर गिर गया। लाल बहादुर की कार का पिछला हिस्सा हवा में उठ गया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया। वह सीट और पोल के बीच फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने पोल सरका कर उन्हें निकाला। वह कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिना सुरक्षा के ही पोल खड़ा हो रहा था
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पेट्रोल पंप पर कंपनी का पोल लगाने के लिए भारत पेट्रोलियम ने सक्षम सिंह प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद को ठेका दिया हुआ है। प्रारंभिक जांच में पोल लगाने के दौरान लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। घटना के बाद सपा नेता के घर के आसपास चार थानों की फोर्स तैनात की गई है। सीओ सिटी भी मौजूद हैं। —————–
मंत्री निषाद बोले-पाकिस्तान का हाल सड़क के कुत्ते जैसा:फैंस बोले- पाक को रेल दिया जाएगा; यूपी में भारत-पाक मैच, जोश हाई
देश की भावनाओं का जुड़ाव खेल से है।…जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो सड़क पर कुत्ते इसलिए मरते हैं क्योंकि वह निर्णय नहीं ले पाते हैं कि इधर जाना है या उधर जाना है। यही कुछ देशों का हाल हो गया है, वह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि देश कैसे चलाना है, किससे संबंध रखने हैं। पूरी खबर पढ़ें…