बॉलीवुड सिंगर की आवाज से सजी संगीतमय शाम:उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में हुआ आयोजन, समाजसेवियों का सम्मान

गोमतीनगर स्थित उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी में बॉलीवुड सिंगर्स की आवाज़ों से सजी एक यादगार संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑक्सीजन मैन फाउंडेशन और कामायनी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें संगीत, नृत्य और सम्मान समारोह ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और फिल्म सक्षम के गीत पर आधारित गणेश वंदना नृत्य से हुई। इस नृत्य का निर्देशन सुभांशु सत्यदेव ने किया है। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में चयनित हो चुकी है। इसके बाद स्वागत भाषण दिया गया और अतिथियों का सम्मान किया गया। समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह उपस्थित रहे। समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार जैसे मानवीय कार्यों के लिए समाजसेवियों की सराहना की गई। पुस्तक सतरूपा का विमोचन भी किया गया कार्यक्रम के दौरान राजेश जायसवाल की पुस्तक सतरूपा का विमोचन भी किया गया। साथ ही फिल्म ऑपरेशन अक्षय चिन का पोस्टर और ‘सक्षम’ का ट्रेलर जारी किया गया। संगीत संध्या में मृणान राय, शाहिबा, रूपा शेदगुलकर, आद्या श्रीवास्तव और अविजीत श्रीवास्तव ने एकल व युगल गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने पर्दा है पर्दा, ये हंसी रात और गुलाबी आंखें जैसे लोकप्रिय गीत सुनाए। शिव तांडव नृत्य और बॉलीवुड गीतों की श्रृंखला ने माहौल को उत्साह से भर दिया।