केसीए ग्रीन ने 117 रन से मैच जीता:सिम्मी थापा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, लिए 4 विकेट

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वीमेन टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में केसीए ग्रीन ने केसीए येलो को 117 रनों से हरा दिया। कमला क्लब में खेला गया यह मैच 35-35 ओवर का था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए ग्रीन एकादश ने निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। टीम की ओर से श्वेता वर्मा ने 56 रन, काव्या बंदोह ने 52 रन और सिमरन भाटी ने 51 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीए येलो एकादश 26.3 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। केसीए येलो की ओर से आयुषी ने 26 रन और सिद्धि सिंह ने 21 रन बनाए। केसीए येलो की गेंदबाज सिम्मी थापा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सिम्मी थापा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। केसीए ग्रीन की गेंदबाज वर्षा ने भी 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस लीग का आयोजन महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।