Assi Movie Review: सिर्फ एक फिल्म नहीं, कड़वा सच है तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

Assi Movie Review: अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर इंडियन सिनेमा के पर्दे पर उस कड़वी सच्चाई को सामने लाने के लिए लौटी है, जिसे समाज अक्सर अनदेखा कर देता है. फिल्म ‘अस्सी’ सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि देश में हर दिन होने वाले 80 रेप के डरावने आंकड़ों पर एक तीखा हमला है. यह फिल्म जस्टिस सिस्टम की सुस्ती, असरदार लोगों की चालों और एक आम आदमी के ‘विजिलेंटे’ बनने के डरावने सफर को दिखाती है. अपने रॉ डायरेक्शन और रोंगटे खड़े कर देने वाले विजुअल्स के साथ ‘अस्सी’ 2026 की सबसे अहम और चौंकाने वाली फिल्मों में से एक बनने वाली है.