पत्नी ने टीचर पति को बीच सड़क पर मारा थप्पड़,VIDEO:सीतापुर में बुर्का पहनकर जासूसी करने पहुंची, महिला टीचर से अवैध संबंध का आरोप

सीतापुर में मंगलवार शाम को पत्नी बुर्का पहनकर पति की जासूसी करने पहुंची। तभी पति को महिला टीचर के साथ जाते हुए देखा। पत्नी ने पति का कॉलर पकड़कर रोका। वहीं बीच चौराहे पर टीचर पति को थप्पड़ जड़ दिया। महिला वीडियो में पति ने साथ में पढ़ाने वाली महिला टीचर के साथ अवैध संबंध की बात कही। वहीं अवैध संबंध के शक में हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों के बीच मारपीट देखा जा सकता है। पति-पत्नी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला तंबौर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, मीनू नागर को अपने पति अजय नागर पर एक महिला टीचर से अवैध संबंध होने का शक था। आरोप है कि इसी वजह से पति लंबे समय से घर नहीं जा रहा था। मंगलवार को मीनू अपनी मां और 10 वर्षीय बेटी के साथ बुर्का पहनकर पति की रेकी करते हुए बेहटा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंची। जैसे ही उसने पति को महिला के साथ जाते देखा, उसने चौराहे पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पत्नी ने पति को थप्पड़ मार दिए। मीनू नागर ने कहा- मैं चार साल से तुझे देख रही हूं, तूने मेरी जिंदगी बर्बाद कर रखी है…मेरे खिलाफ डाइवर्स डालेगा। मेरी 9 साल की बेटी है…वो कहा गई। जो तेरे साथ थी। भाइयों ये कह रहा है कि 29 तारीख को वो कोर्ट मैरिज करेगा। उसे नैनीताल ले जाएगा….। इस दौरान बीच सड़क पर हो रहे इस घटनाक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसका वीडियो सामने आया है। 2014 में हुई थी शादी पत्नी मीनू नागर का कहना है कि उसकी शादी 2014 में अजय नागर से हुई थी। उनकी एक 10 वर्षीय बेटी है। उसका आरोप है कि पति का ब्लॉक के एक स्कूल में तैनात महिला टीचर से संबंध है। जिसके कारण वह परिवार की जिम्मेदारी नहीं निभा रहा था।
वहीं शिक्षक अजय नागर ने पत्नी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर उनकी छवि खराब की गई। आरोप है कि उसकी पत्नी मीनू नागर और सास सहित बेटी ने उसके साथ मारपीट की है। घरेलू विवाद में पत्नी पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय ने बताया- दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है । मारपीट का वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों के बयान और वीडियो के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। —————————- ये भी पढ़ें… नोएडा इंजीनियर की मौत के बाद परिवार ने देश छोड़ा:पिता-बहन लंदन गए, घर में ताला लगा; SIT रिपोर्ट पर एक्शन नहीं नोएडा में सिस्टम की लापरवाही से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे युवराज को खोने वाले पिता और बहन ने देश छोड़ दिया है। घटना के एक महीने बाद वह लंदन चले गए। उनके फ्लैट पर ताला लगा है। वहां कोई नहीं है। घटना 16 जनवरी की देर रात की है। युवराज मेहता अपने पिता के सामने कार समेत डूब गए थे। SIT अपनी जांच रिपोर्ट 27 जनवरी को सौंप चुकी है। इसपर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…