बरेली में सपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक दुकानदार को बेरहमी से पीटा। बुधवार सुबह पहले उसे खींचकर दुकान के बाहर लाए। फिर लगातार लात-घूसे मारने लगे। इसके बाद उसे गिराकर पीटा। जब अधमरा हो गया, तो उठाकर 10 फीट गहरे नाले में फेंक कर भाग गए। दुकानदार की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत और नाराजगी है। पीड़ित दुकानदार ने थाने पहुंचकर सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार फहीम की बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे पर परचून की दुकान है। करीब 10 दिन पहले फहीम के बेटे और मोहसिन के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। उसी समय मोहसिन ने फहीम के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद फहीम ने मोहसिन की पिटाई कर दी थी। इसी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार तकरार चल रही थी। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… करीब 1 मिनट 5 सेकंड के सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि फहीम अपनी दुकान पर बैठा है। सुबह करीब 10.44 बजे मोहसिन खान अपने साले के साथ उसकी दुकान पर पहुंचता है। पहले दोनों उसके साथ बातचीत करते हैं। इसी दौरान कहासुनी शुरू हो जाती है। बात बढ़ने पर दोनों फहीम को खींचकर दुकान से बाहर सड़क पर ले आते हैं। वहां उसे थप्पड़ों और घूंसों से बेरहमी से पीटते हैं। फिर आरोपी उसे पास के नाले में धकेलकर फरार हो जाते हैं। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने फहीम का हाथ पकड़कर उसे नाले से बाहर निकाला। अब पढ़िए विवाद… दुकानदार फहीम खान ने बताया- सपा नेता मोहसिन खान अपनी सियासी पहुंच की धौंस दिखाकर लोगों को डराता है। वह मोहल्ले और आसपास के इलाके में गुंडागर्दी करता है और अक्सर लोगों को परेशान करता रहता है। 2 दिन पहले मोहसिन खान ने मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। मैंने इसका विरोध किया और उससे बात करने उसके घर गया था। उसने इसे अपनी तौहीन समझ लिया। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए वह बुधवार को अपने साले के साथ मेरी दुकान पर आ पहुंचा और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। उन लोगों ने मुझे बेरहमी से पीटा। पुलिस जांच में जुटी
बारादरी थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया- करीब 10 दिन पहले गाड़ी खड़ी करने को लेकर मोहसिन खान और फहीम खान के बीच विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्ष थाने आए थे, जहां लिखित समझौता करा दिया गया था। इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले फहीम खान ने मोहसिन खान के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश में आज मोहसिन खान ने फहीम की पिटाई कर दी। फहीम का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर मोहसिन खान को हिरासत में ले लिया गया है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मर दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर