लक्ष्मीकांत बाजपेई बोले- चोटी खींचना महापाप:रीता बहुगुणा ने कहा- शंकराचार्य अब मान जाएं; काशी में ‌BJP की महापाठशाला

काशी में भाजपा की महापाठशाला हुई। इसमें यूपी, उत्तराखंड और बिहार के 210 पदाधिकारियों को बुलाया गया। संगठन के बड़े पदाधिकारियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने के गुर सिखाए। कॉपी-पेन के साथ ही पदाधिकारियों को प्रवेश दिया गया। सभी के मोबाइल जमा करा लिए गए। लेट पहुंचने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को एंट्री नहीं मिली। महापाठशाला से बाहर आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बटुकों से जुड़े सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चोटी खींचना महापाप है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। वहीं, रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि दोनों डिप्टी सीएम कह रहे, तो शंकराचार्य को भी मान जाना चाहिए। बटुकों की चोटी खींचने की घटना को उन्होंने भी गलत बताया। कहा- किसी के आत्मसम्मान को चोट नहीं पहुंचानी चाहिए। इससे पहले सुबह दिल्ली और लखनऊ से पहुंचे ​पार्टी के कई बड़े नेताओं ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद सारनाथ स्थित प्रशिक्षण स्थल पहुंचे और सत्र में शामिल हुए। महापाठशाला की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए