यूपी की बड़ी खबरें:अब 15 अप्रैल को आएगी पंचायतों की फाइनल वोटर लिस्ट; चुनाव टलना तय

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट अब 15 अप्रैल को आएगी। अभी तक पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को जारी होनी थी। फाइनल वोटर लिस्ट आने का समय बढ़ने से चर्चा तेज हो गई कि चुनाव टल सकता है। चुनाव आगे बढ़ सकता है। हालांकि पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर बार-बार दावा कर रहे हैं चुनाव समय पर ही होगा। यूपी में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरी बार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाया गया है। पहले यह तारीख छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च की गई थी। अब फिर समय-सीमा बढ़ा दी गई है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में समय पर चुनाव कराना बड़ी चुनौती होगा। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार अभी तक मतदाता सूची को कंप्यूटरीकृत किए जाने, राज्य मतदाता नंबर जारी करने व मतदेय स्थलों की मैपिंग किए जाने का कार्य अभी तक 27 मार्च तक किया जाना था। अब इसे भी बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दिया गया है। फिर 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यूपी की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), बोर्ड की परीक्षाएं व अन्य कार्यों में प्रशासनिक मशीनरी के व्यस्त होने और बीएलओ की ड्यूटी कर रहे कर्मियों पर लगातार कई कार्यों का एक साथ बोझ होने के चलते पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीखें दो बार बढ़ाई जा चुकी हैं। प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा
ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में मतदाता सूची जारी होने के महीने भर में ही चुनाव की तैयारियां करना आसान नहीं होगा। अभी तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की प्रक्रिया भी नहीं शुरू हो पाई है।

आयोग में पांच सदस्यों की नियुक्ति और उसमें से अध्यक्ष के रूप में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की नियुक्ति होगी। फिर यह आयोग ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट करेगा। ऐसे में कार्यकाल पूरा होने तक चुनाव न होने पर प्रशासक तैनात किए जा सकते हैं। फिर छह महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराया जा सकता है। फिलहाल मई तक चुनाव कराया जाना अब संभव नहीं दिख रहा।

बाराबंकी में थाने के पीछे जिंदा जलती मिली किशोरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम; मरने से पहले पेट्रोल पंप कर्मी का नाम लिया
बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाने से 500 मीटर पीछे एक किशोरी जलती हुई मिली। किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। ईंट-भट्ठे के पास स्थानीय लोगों ने उसे जलता हुआ देखा। इसके बाद दौड़कर आग बुझाई। इसके बाद किशोरी को CHC ले जाया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में एक पेट्रोल पंप कर्मी का नाम लिया। 3 महीने पहले किशोरी के पिता की सियार के हमले में मौत हो गई थी। मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में महिला ने 2 घंटे में 3 चोरियां की, शॉप पर पर्स से 40 हजार और गहने चुराए झांसी में एक महिला ने 2 घंटे में 3 चोरियां की। वो बुर्का उतारकर बाजार पहुंची और ग्राहक बनकर शॉपिंग कर रही महिलाओं के पीछे खड़ी हो गई। ममता के पर्स से 25 हजार, मोहिनी के पर्स से 15 हजार रुपए और दीपा के पर्स के गहने चोरी कर लिए। चोरी के बाद तीनों पीड़ित महिलाएं आरोपी महिला को ढूंढ़ने में जुट गई। तब वो दूसरे बाजार में घूमते दिखी। तब पीड़ित महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी महिला रुकसार को गिरफ्तार कर लिए। उससे चोरी के 40 हजार रुपए और गहने बरामद हुए हैं। घटना 18 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र में मानिक चौक बाजार में हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर आशुतोष महाराज का ब्रजेश पाठक पर हमला; बोले- अविमुक्तेश्वरानंद का ड्रामा बड़ी साजिश जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य वादी आशुतोष महाराज ने अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर हमला बोला है। कहा- माघ मेला में अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा किया गया ड्रामा बड़ी साजिश का हिस्सा था, जिसमें बड़े-बड़े लोगों का हाथ है। दरअसल, प्रयागराज में माघ मेले में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष महाराज के बीच टकराव चल रहा है। 2 दिन पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था कि चोटी पकड़कर पीटना महापाप है, पाप लगेगा। वहीं आज उन्होंने अपने घर पर 101 बटुकों की पूजा की। इस पर आशुतोष महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा कि उपमुख्यमंत्री और बनारस स्थित एक चर्चित बाबा के अविमुक्तेश्वरानंद, उनके गुरु भाई सदानंद सरस्वती, सीईओ प्रकाश उपाध्याय के नंबर की जांच कराई जाए। पढ़ें पूरी खबर…. शिक्षक समायोजन पर अंतरिम रोक एक हफ्ते बढ़ी:लखनऊ हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक लिखित बहस दाखिल करने को कहा इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन प्रक्रिया पर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने इस मामले में अंतरिम रोक आदेश को एक हफ्ते तक बढ़ा दिया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी, जिसमें याचियों को अपनी लिखित बहस दाखिल करने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़िए… 70 शिकायतों के बाद 85 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुजफ्फरनगर से अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार मुजफ्फरनगर पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लोगों से 85 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने गैंग के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल “प्रतिबिंब” पर दर्ज 70 शिकायतों के आधार पर जांच शुरू हुई। इसमें सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और बैंक खाते मुजफ्फरनगर में सक्रिय थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 15-15 हजार के 2 इनामी बदमाश घायल, तमंचा और कारतूस बरामद मुजफ्फरनगर में मंदवाड़ा रोड पर सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों आमिर और समद के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन पर हाल ही में कस्बे में फायरिंग करने का आरोप है। मौके से बाइक, बंदूक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें नोएडा में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के जरिए मिली धमकी, स्कूलों सर्च-ऑपरेशन नोएडा के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का एक ई-मेल आया है। इसमें दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। जांच में कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि साइबर टीम ई-मेल की जांच में जुटी है। इससे पहले भी 23 जनवरी को 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें रोडवेज बस ने पुलिस जीप को 50 मीटर तक घसीटा, रामपुर में बेकाबू होकर पलटी रामपुर में बुधवार रात एक रोडवेज बस ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। इसके बाद बस जीप को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे जीप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया। मामला बिलासपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में 1.31 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी, कू कॉइन और मिंग कॉइन ऐप के नाम पर कारोबारी से फ्रॉड सहारनपुर के एक कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार 200 रुपए की साइबर ठगी सामने आई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कू कॉइन ऐप और MING COIN (TRADING PLATFORM) नाम से चल रहे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया गया है। बेहट रोड स्थित कुष्ठ आश्रम के सामने रहने वाले अंशुल गुप्ता (प्रोपराइटर, मंगलम एंटरप्राइजेज) ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 29 सितंबर, 2025 से उक्त ट्रेडिंग ऐप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू की थी। ऐप पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उन्होंने अलग-अलग कंपनियों और खातों में लगातार बड़ी रकम ट्रांसफर की। पढ़ें पूरी खबर…