नोएडा में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल के जरिए मिली धमकी, 23 जनवरी को ऐसा ही मेल आया था: स्कूलों सर्च-ऑपरेशन

नोएडा के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का एक मेल आया है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। इसमें दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को को जानकारी दी। पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। जांच में कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कई स्कूलों में धमकी भरा मेल आया है। ई-मेल को जांचने के लिए साइबर टीम ई-मेल की जांच में जुटी है। इससे पहले भी 23 जनवरी को करीब 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह 2 तस्वीर देखिए… CBSE परीक्षाओं के दौरान मिली धमकी
यह धमकी ऐसे समय में मिली है जब स्कूलों में CBSE की परीक्षाएं चल रही हैं। ईमेल की जानकारी मिलते ही स्कूलों ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर जानकारी दी। पुलिस और डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस की भारी टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें हर स्कूल की सघन तलाशी ले रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे ईमेल के सोर्स को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर जांच जारी है। ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि किसी प्रकार का अभी तक कोई भी अनैतिक वस्तु नहीं मिली है साइबर टीम इस पूरे मामले में एक्टिव कर दी गई है जहां-जहां भी परीक्षाएं चल रही है वहां बच्चे आराम से परीक्षाएं दे रहे हैं। स्कूलों के अलावा भी अन्य स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। ………………………….. ये खबर भी पढ़ें – शंकराचार्य विवाद- डिप्टी सीएम ने बटुकों की पूजा की:लखनऊ में घर बुलाया, तिलक लगाया; कहा था- चोटी खींचना महापाप
यूपी में शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मण बटुकों की पूजा की। उन्होंने गुरुवार सुबह लखनऊ आवास में 101 बटुकों को आमंत्रित किया। पत्नी नम्रता पाठक के साथ सभी बटुकों का तिलक लगाया। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। उनकी पूजा की। फूल बरसाए। इस दौरान बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। पढ़ें पूरी खबर….