विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा रखने पर तनाव:प्रयागराज में दो पक्ष हुए आमने-सामने, कई थानों की फोर्स बुलाई गई, चार को जेल

प्रयागराज के पुरामुफ्ती में एक विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसे वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मूर्ति स्थापित करने वाले पक्ष का कहना है कि यह भूमि पहले से अंबेडकर प्रतिमा स्थल रही है वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से माहौल बिगड़ने के लिए मूर्ति विवादित भूमि पर रखी गई है। जानकारी पर कई थानों की फोर्स लेकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। देर रात अफसर की मौजूदगी में प्रतिमा हटवा दी गई। साथ ही चार लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। पुरामुफ्ती के फतेहपुर घाट का मामला
मामला पुरामुफ्ती थाने के फतेहपुर घाट गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां एक विवादित भूमि है। कुछ लोग इसे अंबेडकर प्रतिमा स्थल बताते हैं जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध करता है। कई साल पहले यहां डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी लेकिन उसे फिर तत्कालीन प्रशासन की ओर से हटवा दिया गया था। बुधवार को खुद को किसान यूनियन पदाधिकारी बताने वाले कुछ लोग और उनके समर्थक गांव में पहुंच गए और वह विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमान स्थापित कर दी। थाने के बाहर पहुंचकर की नारेबाजी इसकी जानकारी हुई तो दूसरा पक्ष भी आ गया और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। वहां देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी हुई तो पहले पूरामुफ्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनुमति पत्र मांगा तो मूर्ति स्थापित करने वाले पक्ष के कुछ लोग थाने के बाहर पहुंच गए और वहां नारेबाजी करने लगे। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। डीसीपी ने संभाली स्थिति जानकारी पर डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य समेत अन्य अफसर भी आ गए और कई थाने की फोर्स भी बुला ली गई। प्रशासनिक अफसरों को भी बुला लिया गया। नहीं देर रात तक बातचीत चलती रही। रात 12:00 बजे के करीब निर्णय हुआ कि मूर्ति बिना अनुमति के स्थापित की गई है। ऐसे में इसे हटाया जाएगा। इसके बाद गांव वालों की मदद से मूर्ति हटा दी गई। पूरामुफ्ती थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि इस मामले में जालंधर पटेल समेत चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।