फर्रुखाबाद में एक युवक ने शराब के नशे में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना शुक्रवार शाम को कादरी गेट थाना क्षेत्र के मसेनी टीला में हुई। 30 वर्षीय विशाल ने अपने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवार के सदस्यों ने उसे देखा और तुरंत लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। युवक के पिता श्याम मनोहर ने बताया कि विशाल शराब का सेवन करता है। उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसकी एक बेटी भी है। विशाल साउंड का काम करता है। श्याम मनोहर के अनुसार, शुक्रवार शाम को विशाल शराब पीकर घर आया था। इसके बाद वह कमरे में गया और फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन ने बताया बेटे के शराब पीने के चलते वह लोग परेशान भी रहते है,लेकिन उसकी शराब नहीं छूट रही है।