कानपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 25 फरवरी 2026 से ई-रिक्शा और ई-ऑटो के लिए कलर कोड क्यूआर स्टीकर व्यवस्था लागू की जा रही है। अब सभी चालकों को निर्धारित जोन के अनुसार रंगीन क्यूआर कोड स्टीकर लेना अनिवार्य होगा। यह स्टीकर वाहन के संचालन क्षेत्र को तय करेगा और बिना स्टीकर वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, इससे अवैध संचालन पर रोक लगेगी और जाम की समस्या में कमी आएगी। ऐसे मिलेगा कलर कोड स्टीकर
ई-रिक्शा/ई-ऑटो मालिक को अपने संबंधित थाना या सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) कार्यालय परिसर में बने काउंटर पर दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जरूरी दस्तावेज- काउंटर पर सभी विवरण सॉफ्टवेयर में दर्ज किए जाएंगे। वाहन स्वामी के पते के आधार पर संबंधित जोन का क्यूआर कोड युक्त रंगीन स्टीकर नंबर जारी किया जाएगा। पर्ची मिलने के बाद मालिक काउंटर से स्टीकर प्राप्त कर सकेगा। जनता को क्या होगा फायदा 7 रंगीन जोन में बंटा शहर शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें
किसी भी प्रकार की शिकायत या असुविधा होने पर ट्रैफिक मीडिया हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर संपर्क किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने सभी चालकों से निर्धारित तिथि तक स्टीकर प्राप्त कर नियमों का पालन करने की अपील की है।