कठौता चौराहा से लेकर शहीद पथ तक की सड़क का नामकरण पूर्व विधान परिषद सदस्य पंडित राघव राम मिश्र के नाम पर लिया गया। सड़क का उद्घाटन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। हालांकि, यह सड़क पहले से ही बनी हुई है, जो शहीदपथ अंडरपास से कठौता चौराहे की तरफ जाती है। सीधे लोहिया पथ से जुडी हुई मुख्य सड़क है। इस अवसर पर पंडित राघव राम मिश्र के पुत्र भाजपा नेता सुनील मिश्रा ने इसे परिवार और संगठन के लिए गौरव का क्षण बताते हुए नगर निगम लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के प्रति आभार व्यक्त किया। कुशल संगठनकर्ता के रूप में स्मरण किए जाएंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- पंडित राघव राम मिश्र के साथ उन्हें संगठन में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था। राघव राम मिश्र का व्यक्तित्व अत्यंत विलक्षण था। वे एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रहे मौजूद कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज सिंह, मुकेश शर्मा (एमएलसी), अमित टंडन, पार्षद अनुराग मिश्रा, पार्षद अमित चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि संतोष राय, पार्षद राजीव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।