सहारनपुर में बारातियों और ग्रामीणों में चली तलवारें:कार खड़ी करने पर बवाल, 5 घायल; एक देहरादून रेफर

सहारनपुर में शनिवार शाम में एक बारात के रास्ते में खड़ी कार हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद जमकर मारपीट में हो गई। झगड़े सरदारों ने तलवार निकाल कर लोगों पर हमला कर दिया। हमले में में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल को देहरादून रेफर कर दिया गया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि सरदार युवक हाथ में तलवार लिए हमला कर रहे है। एक युवक का शर्ट फटा हुआ है। उसके सिर से खून निकल रहा है। घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव फरकपुर की है। तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला
गांव चकहरेटी से राकेश के बेटे विनय की बारात फरकपुर नवादा में श्यामलाल के यहां आई हुई थी। शाम करीब पांच बजे बारात की घुडचढ़ी के दौरान रास्ते में कार खड़ी थी। बरातियों द्वारा इसे हटाने के लिए कहा गया जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसके बारात में शामिल सरदार युवकों ने तलवार निकाल ली। उससे हमला करने लगे। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। मारपीट की घटना में दूल्हा पक्ष के अशोक और अनूप तथा ग्रामीणों में विनीत, सुनील, भूपेंद्र, आशु और मोंटी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले तीखी बहस हुई, फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। बारात में शामिल कुछ सरदार युवक अपने साथ खुकरी लिए हुए थे। आरोप है कि झगड़े के दौरान खुकरी लहराई गई। उससे हमला भी किया गया। एक सरदार युवक हाथ में हथियार लिए हमला कर रहे है। एक युवक का शर्ट फटा हुआ है। उसके सिर से खून निकल रहा है। मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई
इस हमले में 5 लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मारपीट में मोंटी पुत्र पिंकी (नवादा) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सहारनपुर लाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने देहरादून रेफर कर दिया। इसके अलावा सुनील पुत्र जोगिंदर, विनीत पुत्र रोहतास, आशु पुत्र बूबा और भूपेंद्र पुत्र जल सिंह भी घायल हुए हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर में प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया
सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव का माहौल रहा, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्ष एक ही समुदाय से संबंध रखते हैं। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया- दोनों पक्षों से तहरीर ले ली गई है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खुकरी के इस्तेमाल के आरोपों की भी जांच की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें…​ झांसी में MBA पास भाई को न्यूड कर दफनाया, कपड़े धुलकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। पढ़ें पूरी खबर…